राय गांधी आदर्श विद्या मन्दिर में छात्र संसद एवं कन्या भारती चुनाव संपन्न

Jul 25, 2026 - 18:26
Jul 25, 2026 - 19:18
 0
राय गांधी आदर्श विद्या मन्दिर में छात्र संसद एवं कन्या भारती चुनाव संपन्न

तखतगढ़ (बरकत खान) स्थानीय राय गांधी आदर्श विद्या मंदिर में छात्र संसद एवं कन्या भारती चुनाव लोकतांत्रिक एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव में अध्यक्ष, व्यवस्थापक, कोषाध्यक्ष, सचिव, अनुशासन प्रमुख, सांस्कृतिक प्रमुख तथा खेल प्रमुख सहित विभिन्न पदों के लिए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नामांकन प्रस्तुत किया।
अध्यक्ष पद के लिए कक्षा 10 के प्रतापसिंह एवं कक्षा 9 के अशोक कुमार ने नामांकन किया। वहीं कन्या भारती अध्यक्ष पद के लिए कक्षा 10 की अक्षिता सोनी तथा कक्षा 9 की निकिता कुमारी ने अपना दावा पेश किया।
चुनाव प्रभारी आचार्य नारायणलाल जोगसन ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी देते हुए ईवीएम (मोबाइल आधारित प्रणाली) के माध्यम से मतदान कराया। मतदान शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव प्रक्रिया में समस्त आचार्यों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया। विद्यालय के पूर्व छात्र एवं एबीवीपी के प्रांत मंत्री साहिल माली तथा जिनल मेवाड़ा ने भी मतदान व्यवस्था का निरीक्षण किया।
प्रधानाचार्य इन्द्रसिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में संपन्न हुए इस चुनाव को विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया। छात्र संसद एवं कन्या भारती चुनाव के परिणाम सोमवार, 27 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................