सुमेरपुर में युवक की हत्या का पर्दाफाश:रुपये देने से मना करने पर बदमाशों ने ईंट मारकर ली थी जान, सुमेरपुर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Nov 22, 2026 - 18:10
 0
सुमेरपुर में युवक की हत्या का पर्दाफाश:रुपये देने से मना करने पर बदमाशों ने ईंट मारकर ली थी जान, सुमेरपुर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

तखतगढ़ / सुमेरपुर / बरकत खां

सुमेरपुर पुलिस ने बीते दिनों हुई एक सनसनीखेज हत्या की वारदात का पर्दाफाश करते हुए नाना थाना क्षेत्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लूट की नीयत से युवक की बाइक रोककर रुपये मांगे थे और मना करने पर उसके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर दिए थे, जिससे उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई थी।

क्या था पूरा मामला? उदयपुर जिले के कोटड़ा (थाना मण्डवा) अंतर्गत रूजिया खुणा निवासी कानाराम गरासिया ने 10 नवंबर को सुमेरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उनका पुत्र समियाराम (सनियाराम) सुमेरपुर में कैटरिंग का काम करता था। दिवाली मनाने के बाद वह अपने दोस्तों राणाराम और दिनेश के साथ सुमेरपुर गया था। 9 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे गलथनी रास्ते में दो युवकों ने उसकी बाइक के आगे आकर रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए रुपये मांगने लगे। जब समियाराम ने पैसे देने से मना किया, तो गुस्साए आरोपियों ने उसके सिर पर ईंट से गंभीर वार कर दिए और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल समियाराम को सुमेरपुर और पालनपुर के बाद उदयपुर के भूपाल अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विशेष टीम ने की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए पाली जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन (आईपीएस) के निर्देशन, बाली एएसपी किशोर सिंह व सुमेरपुर डीएसपी भवानी सिंह के सुपरविजन तथा थानाधिकारी सवाई सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित अनुसंधान करते हुए वारदात में शामिल दोनों अभियुक्तों को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. भैराराम (22) पुत्र मोनाराम उर्फ मानाराम, निवासी भील बस्ती रामपुरा नाना, थाना नाना (जिला पाली)।

  2. अम्बाराम (25) पुत्र समाराम, निवासी बेरड़ी, थाना नाना (जिला पाली)।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: इस कार्रवाई में सुमेरपुर थानाधिकारी सवाई सिंह, उपनिरीक्षक वगताराम, सहायक उपनिरीक्षक चुनाराम व मांगीलाल, हेड कांस्टेबल फुसाराम तथा कांस्टेबल केसर सिंह, दिलीप सिंह, आसुराम, छोटू सिंह और चालक देवेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................