जोधपुर ग्रामीण पुलिस का नशे के सौदागरों पर प्रहार: NDPS एक्ट में वांछित 60 इनामी अपराधियों की सूची जारी, सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Sep 5, 2026 - 20:06
 0
जोधपुर ग्रामीण पुलिस का नशे के सौदागरों पर प्रहार: NDPS एक्ट में वांछित 60 इनामी अपराधियों की सूची जारी, सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

जोधपुर ग्रामीण पुलिस का नशीले पदार्थों के तस्करों पर कड़ा प्रहार, NDPS एक्ट में फरार इनामी अपराधियों की सूची जारी

बावड़ी (जोधपुर) | मिश्रीलाल लखारा

​जिला जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी, परिवहन, बिक्री एवं वितरण के खिलाफ 'ज़ीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से वांछित और फरार चल रहे इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जिला, राज्य एवं अंतरराज्यीय स्तर पर विशेष योजना तैयार की है।

फरार अपराधियों की अद्यतन सूची जारी

पुलिस प्रशासन द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, कई इनामी अपराधी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने मूल निवास स्थानों से फरार होकर राजस्थान के अन्य जिलों एवं पड़ोसी राज्यों में छिपकर रह रहे हैं। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने इन अपराधियों की संभावित उपस्थिति वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर जिलावार एवं राज्यवार अद्यतन सूची तैयार की है, जिससे अन्य जिलों व राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

पुलिस की आमजन से विशेष अपील

जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि सूची में शामिल किसी भी इनामी अपराधी के वर्तमान निवास, ठिकाने, आवागमन या व्यवसाय के संबंध में कोई भी विश्वसनीय जानकारी मिले, तो उसकी सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाना या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 8094239100 पर दें।

सूचना देने वाले की पहचान रहेगी पूर्णतः गोपनीय

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अपराधियों का स्वयं सामना न करें, केवल पुलिस को सूचित करें।

अपराधियों को शरण देने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी वांछित अपराधी को जानबूझकर शरण देना, छिपाना या पुलिस कार्रवाई में बाधा डालना कानूनन दंडनीय अपराध है। ऐसा करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वांछित एवं इनामी अपराधियों की सूची (संक्षिप्त विवरण)

1. जोधपुर ग्रामीण जिले के निवासरत फरार इनामी अपराधी:

  1. विकास विश्नोई (तोलेसर पुरोहितान, बालेसर) – ईनाम: ₹5,000/-
  2. राजुराम विश्नोई (बिराणी / बिराई, खेड़ापा) – ईनाम: ₹15,000/-
  3. भगाराम जाट (बुडकिया, भोपालगढ़) – ईनाम: ₹15,000/-
  4. बिरबलराम विश्नोई (खोखरिया, कापरड़ा) – ईनाम: ₹15,000/-
  5. सुरेश विश्नोई (देवराजनगर खिन्दाखोर, ओसियां) – ईनाम: ₹15,000/-
  6. ओमप्रकाश विश्नोई (बालाजी नगर एकलखोरी, ओसियां) – ईनाम: ₹5,000/-
  7. राजुराम विश्नोई (हाणिया, ओसियां) – ईनाम: ₹5,000/-
  8. कानाराम जाट (भाकरों की ढाणी थोब, ओसियां) – ईनाम: ₹5,000/-
  9. जगदीश विश्नोई (एकलखोरी, ओसियां) – ईनाम: ₹5,000/-
  10. सुनील विश्नोई (रामडावास, कापरड़ा) – ईनाम: ₹2,500/-

2. राजस्थान के अन्य जिलों के निवासरत प्रमुख इनामी अपराधी:

  • भीलवाड़ा: ब्रह्मालाल जाट (बराना, आसीन्द) – ईनाम: ₹25,000/-
  • जोधपुर आयुक्तालय: हुक्माराम जाट (बम्बोर) – ईनाम: ₹20,000/-
  • झालावाड़: रामलाल उर्फ रामसिंह (छान का खेडा) – ईनाम: ₹15,000/-; घमेरालाल तंवर – ईनाम: ₹5,000/-; हेमराज तंवर – ईनाम: ₹2,500/-
  • चित्तौड़गढ़: चन्दुमल उर्फ चांदमल – ईनाम: ₹15,000/-; अर्जुनराम बंजारा – ईनाम: ₹10,000/-; बाबूलाल धाकड़ – ईनाम: ₹10,000/-; उदयलाल धाकड़ – ईनाम: ₹5,000/-; रोहित जाट – ईनाम: ₹5,000/-
  • बारां: उघमसिंह मीणा (खडिया कचनारिया) – ईनाम: ₹15,000/-
  • हनुमानगढ़: बुटासिंह जट सिख (चक्क लुदियाना) – ईनाम: ₹15,000/-
  • फलोदी: राधेश्याम विश्नोई (नेवा कानासर) – ईनाम: ₹10,000/-; अनोपसिंह राजपूत – ईनाम: ₹2,500/-
  • नागौर: धर्मेन्द्र जाजड़ा (सिणोंद, खींवसर) – ईनाम: ₹10,000/-
  • बालोतरा: विश्रानाराम देवासी – ईनाम: ₹5,000/-; भैराराम जाट – ईनाम: ₹5,000/-; सुरेशराम विश्नोई – ईनाम: ₹5,000/-
  • पाली: शैतान गरासिया – ईनाम: ₹5,000/-; गोमाराम – ईनाम: ₹5,000/-
  • प्रतापगढ़: गुल्लु उर्फ गुलनवाज खां – ईनाम: ₹10,000/-
  • ब्यावर: नीतेश कुमार कुमावत – ईनाम: ₹2,000/-

3. अन्य राज्यों के निवासरत इनामी अपराधी:

  • मध्य प्रदेश: तरबेज खां (इंदौर) – ईनाम: ₹35,000/-; जोरावरसिंह बंजारा, मोहम्मद निमाज़, दिलीप उर्फ लाला, बलवंतसिंह, विजयसिंह बंजारा, अभिषेक जोशी – ईनाम: ₹10,000/- (प्रत्येक); योगेश पाटीदार, मनीष तिवारी, खेमराज बंजारा, गंगाराम बंजारा – ईनाम: ₹5,000/- (प्रत्येक)
  • हरियाणा: रजत कोर (यमुनानगर) – ईनाम: ₹15,000/-
  • उत्तर प्रदेश: अखिलेश सिंह (झांसी) – ईनाम: ₹15,000/-
  • पंजाब: मखनसिंह (साफीपुर कला) – ईनाम: ₹10,000/-
  • अरुणाचल प्रदेश: सुजित कुमार चाकमा (लोहित) – ईनाम: ₹10,000/-

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................