प्रेम विवाह के बाद दोनों पक्ष भिड़े: एक-दूसरे पर चाकू और तलवार से हमला, 4 लोग घायल
जोधपुर में प्रेम विवाह के चलते दो पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों ने धारदार हथियार और पत्थर से एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को एम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। मामला कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र का है।

