भाई दूज पर पसोपा में आयोजित ऐतिहासिक मेले में हुए शामिल हुए गृहराज्य मंत्री : पसोपा से नगला ढूंढी सड़क की दी सौगात

Oct 23, 2025 - 13:37
 0
भाई दूज पर पसोपा में आयोजित ऐतिहासिक मेले में हुए शामिल हुए गृहराज्य मंत्री : पसोपा से नगला ढूंढी सड़क की दी सौगात

डीग (नीरज जैन) 23 अक्टूबर । भाई दूज के पावन पर्व पर डीग के ऐतिहासिक गाँव पसोपा में आयोजित विशाल  मेले एवं सामाजिक कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि  गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री  जवाहर सिंह बेढ़म ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि में यहाँ एक मंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि एक बेटे और भाई के तौर पर इस पवित्र उत्सव में शामिल होने और आप सभी का आशीर्वाद लेनेआया हूं । आपका यह विश्वास और स्नेह ही मुझे चौबीसों घंटे आपकी सेवा में जुटे रहने की असीम ऊर्जा प्रदान करता है।
 बेढ़म ने कहा कि वे केवल उत्सव में शामिल होने नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास का संकल्प पूरा करने भी आए हैं। उन्होंने जनसमूह की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए पसोपा से नगला ढूंढी' तक की सड़क के डामरीकरण को मंजूरी देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिससे दर्जनों गाँवों के लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। 
गृह राज्य मंत्री  बेढ़म ने कहा कि ये मेले हमारी प्राचीन संस्कृति और धार्मिक आस्था के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा इन मेलों से हमारा सामाजिक ताना-बाना मजबूत होता है और आपसी भाईचारा बढ़ता है।उन्होंने विश्वास दिलाया कि इन आस्था के केंद्रों का विकास और संरक्षण करना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
बेढ़म ने अपने संबोधन में सभी क्षेत्रवासियों को पंच दिवसीय दीपोत्सव और विशेष रूप से भाई-बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक 'भाई दूज' पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने सभी के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए इस स्नेह और आशीर्वाद को सदैव बनाए रखने की अपील की। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के 
पसौपा पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गिर्राज महाराज की जय और जवाहर सिंह  बेढम जिंदाबाद के जयघोष से स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................