शिक्षक दिवस पर बड़ागांव में शिक्षकों का भव्य सम्मान: सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में जुटा वर्तमान व सेवानिवृत्त शिक्षकों का कुंभ
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। बड़ागांव कस्बे के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह एवं शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में कार्यरत तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों का भावभीना नागरिक अभिनंदन किया गया।
दीप प्रज्वलन व पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात आयोजकों द्वारा उपस्थित सभी गुरुजनों का माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर ढोल-नगाड़ों के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुद्धराम एवं प्रहलाद मौजूद रहे।
मंच पर आसीन विशिष्ट अतिथि: एसडीआर के डायरेक्टर एमपी महला, उप-प्रधानाचार्य गोविंद सिंह, जाट सभा अध्यक्ष सुभाष खैरवा, वयोवृद्ध बनवारी लाल पारीक, बिशन सिंह, पूर्व प्रिंसिपल मूलचंद गुर्जर, प्रिंसिपल राधेश्याम तानेनिया, प्रिंसिपल मूलचंद गहन, प्रिंसिपल ओम नारायण, शिशुपाल सिंगोदिया, सरस्वती स्कूल के प्रधानाचार्य मानसिंह, विनोद शर्मा तथा नारायण प्रसाद सैनी मंचासीन रहे। विचार-गोष्ठी में वक्ताओं ने समाज निर्माण और राष्ट्र के चरित्र गठन में शिक्षक की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए।
सैकड़ों शिक्षकों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर मास्टर श्रीराम सैनी, सीताराम सिंगोदिया, जयप्रकाश सैनी, मगाराम सैनी, प्रदीप शेखावत, भगवान दास, महेंद्र तानेनिया, पंकज कुमार, महेंद्र कुमावत, महेंद्र सैनी, सुरेंद्र कुमावत, सुभाष फुलवा, महेश मावर, बुधराम तानेनिया, ईश्वर सैनी, राजेश कुमावत, इरशाद चोबदार, पवन गहन, दलीप गहन, रतन गहन, हवलदार समदर, रामलाल, बनवारी, पवन मावर, हनुमान प्रसाद माडू राम, नंदलाल तानेनिया, भोमाराम, चंदगी राम, जीवन लुहार, हवलदार राजेंद्र गुर्जर, सुशील दैया, मोतीलाल पटवारी, हवलदार देबूराम, सुशील राजोरिया और नागर मल सहित सैकड़ों शिक्षक व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
सफल संचालन व आभार कार्यक्रम के सफल आयोजन में रामजी कटारिया एवं कप्तान किशोर राजोरिया का विशेष सहयोग रहा। मंच का संचालन डॉ. ओपी सैनी, गुटाराम एवं उप-प्रधानाचार्य घनश्याम सैनी ने संयुक्त रूप से किया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक पूर्व तहसीलदार मंगलचंद सैनी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

