नट बाबा व सती माता धाम पर गूंजी धार्मिक कथाएं: ढांचा दंगल में उमड़े श्रद्धालु, भंडारे में लिया प्रसादी का आनंद

Sep 6, 2026 - 19:59
 0
नट बाबा व सती माता धाम पर गूंजी धार्मिक कथाएं: ढांचा दंगल में उमड़े श्रद्धालु, भंडारे में लिया प्रसादी का आनंद

राजगढ़/अलवर (अनिल गुप्ता)। राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के सकट गांव स्थित देवती राम सागर बांध के पास काली पहाड़ी की तलहटी में स्थित नट बाबा एवं सती माता के स्थान पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। यहां 'ग्वाल बाल सेवा समिति' के तत्वाधान में ग्रामीणों के सहयोग से एकदिवसीय ढांचा दंगल एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

पौराणिक कथाओं से बांधा समां आयोजित ढांचा दंगल में लोक कलाकारों ने राजा भर्तृहरि, सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण एवं रामायण व महाभारत ग्रंथों से जुड़ी कई धार्मिक एवं पौराणिक कथाएं सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों एवं नृत्यांगनाओं ने भजनों की धुनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और खूब वाहवाही लूटी।

विशाल भंडारे में उमड़ी संगतः दंगल के साथ-साथ आयोजित विशाल भंडारे में सकट, मंडावरी, देवती, नारायणपुर और राजपुर बड़ा सहित अनेक गांवों से आए श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की और माता रानी का आशीर्वाद लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................