विशाल अन्नकूट महोत्सव आयोजन श्रृद्धालुओं ने ली प्रसादी
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) शरद ऋतु में नई फसलों के साथ नये अनाज की शुरुआत हो गई है। धार्मिक प्रथाओं के अनुसार अन्नकूट महोत्सव का बड़ा महत्व है इसी के तहत कस्बे की धर्म सेवा समिति की ओर से मालाखेड़ा गेट कुम्हार मोहल्ले के समीप विशाल अन्नकूट प्रसादी महोत्सव का आयोजन किया गया।
गौरतलब रहे कि राजगढ़ की संस्कृति का प्रतीक रहा अन्नकूट महोत्सव अब मेल-जोल और सामाजिक एकता का प्रतीक का बन चुका है। समिति के धर्म प्रेमियों ने बताया कि इस आयोजन में अनेक भट्टिया व अनेक हलवाई एक साथ भगवान का छप्पन भोग तैयार कर शहर के मन्दिरों में इसअन्नकूट का भोग लगाया गया। इस भोग में प्रसादी में मूंग, मोठ, बाजरा, खड़ी, चावल, मिक्स सब्जी सहित अन्य व्यंजनों को बनाया गया। इससे पूर्व सुबह भगवान का अभिषेक व अनुपम श्रृंगार कर छप्पन भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं पंगत प्रसादी ग्रहण कराई गई।देर सांय तक चले अन्नकूट महोत्सव में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।