कठूमर उपखण्ड क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयोजित होंगे शिविर
अलवर/ दिनेश लेखी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कठूमर उपखंड क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों को राहत प्रदान करने एवं उनके मूलभूत कामों को एक ही छत के नीचे सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से 3 अक्टूबर को सेवा पखवाडे के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर आयोजित होंगे।
उपखण्ड अधिकारी श्याम सुन्दर चेतीवाल ने बताया कि नगर पालिका खेरली क्षेत्र में 3 अक्टूबर को वार्ड संख्या 9 व 10 के लिए अंबेडकर भवन मीटिंग हॉल नगर पालिका खेरली में तथा कठूमर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 व 10 के लिए नगर पालिका भवन में शिविर आयोजित होंगे। वहीं ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत आज जिले के उपखण्ड क्षेत्र कठूमर की ग्राम पंचायत समूची व दांतिया के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर जनसुनवाई केंद्र में शिविर आयोजित होंगे।