रायपुर में पहली बार होगा राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन: 30 सितंबर को देशभर के संपादक व पत्रकार करेंगे महामंथन

Sep 7, 2026 - 21:35
 0
रायपुर में पहली बार होगा राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन: 30 सितंबर को देशभर के संपादक व पत्रकार करेंगे महामंथन

30 सितंबर को रायपुर में पहली बार आयोजित होगा राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन 2026, जैन धर्म आयतनों के संरक्षण पर होगा महामंथन

रायपुर/अलवर,  कमलेश जैन

​छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में तथा जैन पत्रकार महासंघ (रजि.) के विशेष सहयोग से प्रथम बार 'राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन 2026' का आयोजन बुधवार, 30 सितंबर को श्री अग्रसेन धाम, जी.ई. रोड, रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा। यह सम्मेलन परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री आगम सागर जी, मुनिश्री पुनीत सागर जी, ऐलक श्री धैर्य सागर जी एवं स्वागत सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद और पावन सानिध्य में आयोजित हो रहा है।

जैन आयतनों के संरक्षण में मीडिया की भूमिका पर चिंतन

इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ संपादक, पत्रकार, साहित्यकार, विद्वान और मीडिया प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जैन धर्म आयतनों के संरक्षण एवं संवर्धन में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर गहन चिंतन-मनन करना है।

आयोजन समिति और प्रमुख मार्गदर्शक

जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन (जयपुर) ने बताया कि सम्मेलन पारस चैनल के निदेशक एवं छत्तीसगढ़ सकल जैन समाज के कार्याध्यक्ष प्रकाश मोदी के निर्देशन, आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद जैन बड़जात्या तथा दैनिक विश्व परिवार के संपादक प्रदीप कुमार जैन के संयोजकत्व में आयोजित किया जा रहा है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया एवं छत्तीसगढ़ जैन समाज के महासचिव संदीप लुहाडिया ने देश के वरिष्ठ संपादकों और पत्रकारों को इसमें भाग लेने हेतु आमंत्रित किया है।

सम्मेलन की कार्यसूची व समय

सम्मेलन के मुख्य संयोजक प्रदीप जैन (रायपुर) ने बताया कि सम्मेलन प्रातः 8:30 बजे प्रारंभ होगा:

  • प्रातः 9:00 बजे: पंजीयन प्रक्रिया
  • प्रातः 10:15 बजे: प्रथम सत्र (मुख्य चिंतन एवं मंथन)
  • दोपहर 1:30 बजे: भोजन अवकाश
  • दोपहर 2:30 से 5:00 बजे तक: द्वितीय सत्र, परस्पर विचार-विमर्श, सम्मान समारोह एवं समापन

​आयोजन समिति के संरक्षक नरेंद्र जैन 'गुरु कृपा' (रायपुर) ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से इस राष्ट्रीय अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................