लक्ष्मणगढ़ के वार्ड नंबर 18 में पड़ा हुआ है, कुआं खुला दुर्घटना का अंदेशा
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 में आम रास्ते के पास ही खुला कुआं एक गंभीर और जानलेवा समस्या बना हुआ है। मोहल्ले निवासियों जागरूक नागरिक संजय बुंदेला ने बताया कि इस खुले हुए कुएं से दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। हाल ही में खुले बोरवेल और कुओं के कारण हुए हादसों को देखते हुए इस पर तुरंत प्रशासन को कार्रवाई करना आवश्यक है।
वार्ड नंबर 18 के स्थानीय लोगों ने स्थिति की गंभीरता बताते हुए कुएं को जल्द से जल्द ढकवाने जाल या पक्की पट्टी लगवाने की मांग की है।
प्रशासन द्वारा कोई पक्का समाधान नहीं होने तक दुर्घटना से बचने के लिए मोहल्ले के लोगों ने कुएं के चारों तरफ अस्थायी बड़े-बड़े पत्थरों से रोक लगाई हुई है।ताकि बच्चे या मवेशी उसके पास न जाएं।

