रामगढ़ मे शनिवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया
रामगढ़ ,अलवर (अमित कुमार भारद्वाज)
अलवर रामगढ़ अमित भारद्वाज शनिवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस कस्बे के बहादुरपुर रोड पर स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में सुबह 6:00 से 8:00 तक मनाया गया योग गुरु संतोष चौधरी ने बताया कि शनिवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस पूरे देश में हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है,सभी विभागों में मनाया गया है,योग दिवस का मूल उद्देश्य मानव शरीर को स्वस्थ रखना है,योग करने से शरीर स्वस्थ बना रहता है,पुराने समय में भी ऋषि मुनि भी योग ही करते थे,जिनकी उम्र हजारों वर्ष रहती थी, इस मौके पर रामगढ़ पंचायत समिति प्रधान नसरू खान ने जानकारी देते हुए योग के बारे में जागरूक किया,उन्होंने कहा कि पहला सुख निरोगी काया,सबसे पहले मनुष्य को अपने शरीर के स्वास्थ्य को ध्यान रखना चाहिए,अगर शरीर में बीमारी लग गई तो मनुष्य कभी सुखी नहीं रह सकता,मनुष्य को प्रतिदिन योग करना चाहिए,इससे शरीर स्वस्थ रहता है,जब किसी का शरीर ही स्वस्त नहीं है तो वो इंसान किसी काम का नहीं है।
इस कार्यक्रम के योग गुरु पतंजलि योग समिति तहसील प्रभारी रामगढ़संतोष चौधरी पंचायत समिति प्रधान नसरू खान ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी अमित राठौर तहसीलदार रामगढ़ अंकित गुप्ता नोडल प्रभारी लालचंद प्रिंसिपल जसवंत सिंह विजय पाल अनेक लोग मौजूद थे कार्यक्रम का मन संचालन व्याख्याता सुरेश नागपाल के द्वारा किया गया।

