युवा पत्रकार सोनल जैन ने लिया आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज से मंगल आशीर्वाद
तिजारा, (अलवर/कमलेश) अतिशय क्षेत्र तिजारा में वर्षायोग के दौरान विराजमान परम् पूज्य आचार्य भगवन श्री विमर्श सागर जी महामुनिराज के पाद् प्रक्षालन कर तत्पश्चात आचार्य श्री से युवा पत्रकार सोनल जैन ने आज अपने जन्मदिन पर आशीर्वाद लिया ।
युवा पत्रकार एवं विमर्श समाचार के संपादक सोनल जैन ने अपने पूज्य गुरुदेव भावलिंगी संत आचार्य श्री विमर्श सागर जी महामुनिराज के चरणों बैठकर धर्म चर्चा की और मंगल आशीर्वाद एवं परम् पूज्यनीय आर्यिका विद्यांतश्री माता जी, एवं आर्यिका विमर्शिता श्री माता जी एवं ससंघ मै विराजमान मुनिराजो से मंगल आशीर्वाद लिया एवं विमर्श जागृति मंच के पदाधिकारी ने सोनल जैन पत्रकार के जन्मदिन के अवसर पर सम्मान, किया
आचार्य श्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को मंदिर में पूजा पाठ धार्मिक कार्य व गुरुओं का आशीर्वाद लेकर ही अपना जन्मदिन मनाना चाहिए उन्होंने श्रयंलं संस्कृति की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करना चाहिए और प्रतिदिन देव दर्शन व स्वाध्याय अवश्य करना चाहिए।
इस अवसर पर युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने सोनल को धर्म प्रभावना करते रहने वह गुरुओं,श्रमण संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव आगे रहने की प्रेरणा देते हुए जन्मदिन पर हार्दिक बधाइयां प्रेषित की।

