वोटर ID नहीं है तो राजस्थान निकाय चुनाव में डाल सकेंगे वोट, 11 दस्तावेज में कोई भी हो
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण मे शुक्रवार 11 सितंबर को लक्ष्मणगढ़ कस्बे में मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डालने का होगा। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच रही हैं।
चुनावों में मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है। इसके साथ पहचान के लिए फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाना होगा। अगर किसी मतदाता के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, तो भी वह मतदान कर सकता है। इसके लिए चुनाव आयोग ने 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेज मान्य किए हैं।
वोटर आई के अलावा 11 वैकल्पिक दस्तावेज
आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड, बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड या आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड,भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र या राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रम या सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी की ओर से जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसद या विधानसभा सदस्य को जारी सरकारी पहचान पत्र, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी यूडीआईडी कार्ड में से कोई एक दस्तावेज, मतदान केंद्र पर जाने से पहले मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जरूर जांच लें। साथ ही मतदान केंद्र की जानकारी पहले से कर लें।निकाय चुनाव की मतगणना 14 सितंबर को राजकीय महाविद्यालय में होगी।

