डॉ. जीवन योगीनाथ महाराज की छठी पुण्यतिथि 15 सितंबर को, समाधि पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) निकटवर्ती शाकंभरी रोड स्थित योगीश्वर महादेव सिद्ध पीठ, सरजू सागर कोट बांध पर ब्रह्मलीन डॉ. जीवन योगीनाथ महाराज की छठी पुण्यतिथि 15 सितंबर को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।
कोट बांध की साध्वी डॉ. योग श्रीनाथ महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 15 सितंबर को प्रातः 11:15 बजे समाधि पूजन का विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके पश्चात, सुबह 11:30 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
डॉ. जीवन योगीनाथ महाराज की छठी पुण्यतिथि को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

