देवनारायण पदयात्रा का हरसाना में किया भव्य स्वागत, 16 सितंबर को पहुंचेगी जोधपुरीया धाम
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के ग्राम हरसाना में बुधवार को देवनारायण पदयात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पदयात्रियों के लिए अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की।
पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि यह यात्रा 16 सितंबर को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोधपुरीया धाम (निवाई, टोंक) पहुंचेगी, जहां पहुंचकर पदयात्रा का समापन होगा और विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
इस अवसर पर राहुल पटेल, मुकेश गुर्जर, सुरेश, कृपाराम, विष्णु वकील, निहाल सिंह,पवन रबड़ी सहित कई स्थानीय लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

