कठूमर की आईटी टीम एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा को युवाओं को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का महत्व समझाया

टीम द्वारा राजकीय महाविद्यालय कठूमर एवं अग्रसेन महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम किया आयोजित

Nov 18, 2025 - 11:08
 0
कठूमर की आईटी टीम एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा को युवाओं को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का महत्व समझाया

कठूमर (दिनेश लेखी)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय कठूमर एवं खेरली स्थित अग्रसेन महिला महाविद्यालय में विद्यार्थियों को मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
आईटी टीम एवं मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र अवस्थी व ललित अवस्थी ने बताया कि कॉलेज के युवा मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची शुद्धिकरण का कार्य किया जा रहा है। और युवा मतदाताओं से अपील कर कहा कि मतदान सूची के शुद्धिकरण अभियान में आगे आए, अपने परिवारजनों, पड़ोसियों और समाज के सभी सदस्यों को जागरूक करें। साथ ही परिगणना प्रपत्र को ऑनलाइन जमा करवाने को प्रेरित करें। 
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे, और सूची से किसी भी मृत या स्थानांतरित मतदाता का नाम हट जाए। 

उन्होने बताया कि मतदाता अपना/अपने परिवार का गणना प्रपत्र ऑनलाईन पोर्टल   http://voters.eci.gov.in के माध्यम से भर सकते हैं। ऑनलाईन प्रपत्र भरने के लिए मतदाता का मोबाईल नम्बर एपिक से लिंक होना आवश्यक है। यदि मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो मतदाता को पोर्टल पर जाकर ऑनलाईन फॉर्म 8 भरना होगा और केवल मोबाईल नम्बर अपडेट करने के विकल्प का चयन करके फॉर्म सबमिट करना होगा। इससे मोबाइल नंबर तुरंत लिंक हो जाएगा और गणना प्रपत्र भरा जा सकेगा। यदि मोबाइल नंबर अपडेट के साथ फॉर्म 8 में किसी अन्य विकल्प (जैसे नाम, पता) का चयन किया गया, तो फिजिकल वेरिफिकेशन होने तक इंतजार करना पड़ सकता है, जिसमें अधिक समय लग सकता है।
उन्होनेे युवा मतदाताओं से अपील की कि वे स्वयं अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए आगे आएं। उन्होंने अपने परिवार और आस-पास के लोगों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 भरने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय और जागरूक भागीदारी सुनिश्चित करने का आहवान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है