राजगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गांजा, बोलेरो और 3.20 लाख नकद के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Sep 9, 2026 - 20:08
 0
राजगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गांजा, बोलेरो और 3.20 लाख नकद के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत टहला थाना पुलिस और दौसा डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 किलो 064 ग्राम अवैध गांजा, एक बोलेरो गाड़ी, एक मोटरसाइकिल और 3 लाख 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

टहला थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर सीताराम पुत्र कजोड़मल मीणा (निवासी- बलूवास, प्रतापगढ़), लोकेश पुत्र हीरालाल मीणा (निवासी- रैवास, बसवा) और हीरालाल पुत्र रामकिशन मीणा (निवासी- रैवास, बसवा) तस्करों को दबोचा।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वाहन और नकदी के जरिए इनके अन्य आपराधिक संपर्कों और तस्करी के नेटवर्क के बारे में गहनता से पूछताछ और अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी मुकेश कुमार, एएसआई रतनदीप तथा दौसा की डीएसटी टीम के सदस्य शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है