नगर निकाय आम चुनाव-2026 के अन्तिम आंकडे; भरतपुर जिले की तीन नगरीय निकायों में 75.07 प्रतिशत हुआ मतदान

Sep 10, 2026 - 19:55
 0
नगर निकाय आम चुनाव-2026 के अन्तिम आंकडे; भरतपुर जिले की तीन नगरीय निकायों में 75.07 प्रतिशत हुआ मतदान

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत भरतपुर जिले की नगर निगम भरतपुर, नगर पालिका रूपवास एवं भुसावर से संबंधित मतदान प्रतिशत, मतदाता संख्या, मतदान केन्द्रों, आयु वर्ग, मतदाताओं द्वारा उपयोग किए गए पहचान दस्तावेज तथा दिव्यांग मतदाताओं से संबंधित आंकड़ें जारी किए गए हैं। भरतपुर जिले की तीन नगरीय निकायों में कुल 115 वार्ड एवं 251 मतदान केन्द्रों में कुल 2 लाख 38 हजार 52 मतदाताओं में से 1 लाख 78 हजार 724 मतदाताओं ने मतदान किया। 
भरतपुर नगर निगम में 73.68 प्रतिशत मतदान-
जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बताया कि नगर निगम भरतपुर में कुल 65 वार्ड एवं 201 मतदान केन्द्र हैं। कुल 2,11,359 मतदाताओं में 1,10,427 पुरुष, 1,00,922 महिला तथा 10 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इनमें कुल 1,55,724 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 82,020 पुरुष, 73,699 महिला एवं 5 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार नगर निगम भरतपुर में कुल 73.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केन्द्रों के स्तर पर 177 मतदान केन्द्रों पर 50 से 85 प्रतिशत तथा 24 मतदान केन्द्रों पर 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। 
रूपवास में 88.71 प्रतिशत मतदान-
नगर पालिका रूपवास में 25 वार्ड एवं 25 मतदान केन्द्र हैं। यहां कुल 11,893 मतदाता हैं, जिनमें 6,263 पुरुष, 5,629 महिला एवं 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। बुधवार को मतदान दिवस पर नगपालिका रूपवास के कुल 10,550 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिनमें 5,564 पुरुष एवं 4,985 महिला मतदाता शामिल हैं। रूपवास में कुल मतदान प्रतिशत 88.71 प्रतिशत रहा। यहां 6 मतदान केन्द्रों पर 50 से 85 प्रतिशत तथा 19 मतदान केन्द्रों पर 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया।
भुसावर में 84.12 प्रतिशत मतदान-
नगर पालिका भुसावर में 25 वार्ड एवं 25 मतदान केन्द्र हैं। यहां कुल 14,800 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 7,864 पुरुष एवं 6,936 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान दिवस पर कुल 12,450 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 6,598 पुरुष एवं 5,852 महिला मतदाता शामिल हैं। भुसावर में कुल मतदान प्रतिशत 84.12 प्रतिशत रहा। 16 मतदान केन्द्रों पर 50 से 85 प्रतिशत तथा 9 मतदान केन्द्रों पर 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया।
महिला एवं पुरुष मतदाताओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय-
रिपोर्ट के अनुसार भरतपुर नगर निगम में पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 74.28 प्रतिशत, जबकि महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 73.03 प्रतिशत रहा। रूपवास में पुरुष मतदान प्रतिशत 88.84 प्रतिशत तथा महिला मतदान प्रतिशत 88.56 प्रतिशत रहा। भुसावर में पुरुष मतदान प्रतिशत 83.90 प्रतिशत तथा महिला मतदान प्रतिशत 84.37 प्रतिशत दर्ज किया गया।
आयु वर्ग के अनुसार भी दर्ज किया गया मतदान-
रिपोर्ट में मतदाताओं एवं मतदान करने वाले मतदाताओं का 18 से 25, 26 से 35, 36 से 59 तथा 60 वर्ष एवं अधिक आयु वर्ग के अनुसार पृथक विवरण संकलित किया गया है। भरतपुर नगर निगम में 18-25 आयु वर्ग में पुरुष मतदाताओं की संख्या 19,428 में से 14,006 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 15,355 में से 10,743 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । इसी प्रकार 26-35 आयु वर्ग में 29,733 पुरुष में 22,396 एवं 26,797 महिला में से 19,437 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, 36-59 आयु वर्ग में 45,310 पुरुष में से 32,085 एवं 41,676 महिला में से 30,436 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा 60 वर्ष एवं अधिक आयु वर्ग में 15,956 पुरुष में से 13,533 एवं 17,094 में से 13,083 महिला ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रूपवास नगरपालिका में 18-25 आयु वर्ग में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1486 में से 1338 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 1126 में से 971 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । इसी प्रकार 26-35 आयु वर्ग में 1724 पुरुष में से 1551 एवं 1586 महिला में से 1373 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, 36-59 आयु वर्ग में 2243 पुरुष में से 1965 एवं 1993 महिला में से 1794 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा 60 वर्ष एवं अधिक आयु वर्ग में 810 पुरुष में से 710 एवं 924 महिला में से 847 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी प्रकार भुसावर नगरपालिका में 18-25 आयु वर्ग में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1555 में से 1236 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 1120 में से 913 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी प्रकार 26-35 आयु वर्ग में 2187 पुरुष में से 1756 एवं 1906 महिला में से 1530 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, 36-59 आयु वर्ग में 2931 पुरुष  में से 2486 एवं 2524 महिला में से 2181 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा 60 वर्ष एवं अधिक आयु वर्ग में 1191 पुरुष में से 1120 एवं 1396 महिला में से 1228 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान में पहचान दस्तावेजों का उपयोग-
मतदान करने वाले मतदाताओं द्वारा उपयोग किए गए पहचान दस्तावेजों के विवरण के अनुसार भरतपुर नगर निगम 64,646 मतदाताओं ने ईपीकआईसी तथा 91,078 मतदाताओं ने अन्य पहचान दस्तावेजों का उपयोग किया। रूपवास 2,208 मतदाताओं ने ईपीकआईसी तथा 8,342 मतदाताओं ने अन्य पहचान दस्तावेजों का उपयोग किया। भुसावर 3,122 मतदाताओं ने ईपीकआईसी तथा 9,328 मतदाताओं ने अन्य पहचान दस्तावेजों का उपयोग किया।
दिव्यांग मतदाताओं ने भी किया मतदान-
उन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनाव में कुल 26 दृष्टिबाधित मतदान किया, जिसमें भरतपुर नगर निगम में 24 और रूपवास नगरपालिका में 2 दृष्टिबाधित मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। भुसावर में इस श्रेणी में कोई मतदान दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि कुल 79 दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें भरतपुर नगर निगम में 61, रूपवास नगपालिका में 11, भुसावर में 7 दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है