द्वारिकाधीश-रुक्मणी का विवाह, श्रद्धालुओं ने किया कन्यादान; हिसामड़ा में 28 को पूर्णाहुति व भंडारा

Apr 27, 2026 - 18:33
 0
द्वारिकाधीश-रुक्मणी का विवाह, श्रद्धालुओं ने किया कन्यादान; हिसामड़ा में 28 को पूर्णाहुति व भंडारा

हलैना (विष्णु मित्तल) श्री बालाजी मन्दिर विकास समिति एवं हिसामड़ा हनुमान भक्तों की ओर से गांव हिसामड़ा स्थित आस्था के भरपूर श्री हनुमान मन्दिर पर संस्थापक ओमप्रकाश शर्मा एवं महन्त तनु शर्मा के सान्निध्य में चल रही श्री मद भागवत कथा एवं श्री राम यज्ञ में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।

 जिसके तहत कथा वाचक मुकुट बिहारी शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जिस भाव से व्यक्ति प्रभु का जाप करता है और इच्छा रखता है उसे प्रभु अवश्य देते हैं। कार्यक्रम के आयोजक पंडित ओमप्रकाश ने बताया कि हिसामडा हनुमान मन्दिर पर 21 अप्रैल से भागवत कथा एवं श्री राम यज्ञ का आयोजन जारी है।

जिसके तहत 28 अप्रैल को सुबह 9:15 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति, 10:15 बजे फूल बंगला झांकी, 11:15 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति एवं भण्डारा होगा। इसी दिन हनुमान मेला आयोजित होगा। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, विधायक बहादुर सिंह कोली, पूर्व जिला प्रमुख द्वारका प्रसाद गोयल भी शामिल होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................