सैनी समाज के लोगों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में सैनी समाज के लोगों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी सुमन सोनल को ज्ञापन सोपा l युवा नेता संदीप सैनी के नेतृत्व में सैनी समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा l ज्ञापन में लिखा गया है कि माली ,सैनी, कुशवाहा सुमन ,भोई, आदि समाज के प्रतिनिधि द्वारा समाज के विभिन्न नियोजित मांगों के संबंध में समाज की ओर से आरक्षण सहित निम्नलिखित 11 सूत्री मांगों को शीघ्र पूर्ण करने का अनुरोध किया गया है l ज्ञापन में लिखा गया है कि समाज को पृथक रूप से 12% आरक्षण प्रदान किया जाए l महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड को देवनारायण बोर्ड की तर्ज पर वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार प्रदान किया जाए l
फूले बोर्ड में पदाधिकारी की नियुक्तियां शीघ्र की जाए l बागवानी विकास बोर्ड का गठन किया जाए l भारतीय सेना में सैनी रेजीमेंट का गठन किया जाए l समाज के विद्यार्थियों हेतु छात्रवृत्ति एवं कोचिंग योजनाओं का विस्तार किया जाए l समाज के युवाओं को सरकारी नौकरियों में विशेष प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराए जाए l समाज की आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान हेतु विशेष पैकेज घोषित किया जाए l ज्ञापन देने वालों में रमेश सैनी जिला अध्यक्ष सैनी समाज संस्था झुंझुनू , रामकरण सैनी , एडवोकेट मोतीलाल सैनी, कमल सैनी, पार्षद प्रतिनिधि राकेश जमालपुरिया, सुशील सैनी प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड राजस्थान, युवा नेता योगेंद्र सैनी नांगल, मुकेश सैनी, पार्षद श्यामलाल सैनी ,रामलाल सैनी, दिनेश मिटावा, राकेश सैनी, क्षितिज स्कूल के डायरेक्टर रमेश सैनी, रोहिताश गुर्जर, रामधन कटारिया, शैतान टांक सहित कई लोग मौजूद रहे l