भाजपा ने खैरथल-तिजारा जिला परिषद के 24 वार्डों में घोषित किए प्रत्याशी, वार्ड 19 में अभी विचाराधीन नाम

 वार्ड 1 से 25 तक की सूची जारी, वार्ड 19 की ओबीसी महिला सीट पर उम्मीदवार का नाम तय नहीं

Oct 23, 2026 - 17:18
Oct 23, 2026 - 17:19
 0
भाजपा ने खैरथल-तिजारा जिला परिषद के 24 वार्डों में घोषित किए प्रत्याशी, वार्ड 19 में अभी विचाराधीन नाम

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने खैरथल-तिजारा जिला परिषद सदस्य पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार 22 अक्टूबर को जारी सूची में वार्ड संख्या 1 से 25 तक के नाम शामिल हैं। इनमें 24 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा की गई है, जबकि वार्ड 19 में ओबीसी महिला आरक्षित सीट के लिए नाम अभी विचाराधीन रखा गया है।
इन वार्डों में घोषित किए प्रत्याशी
भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार वार्ड 1 से संतोष, वार्ड 2 से इंद्रजीत यादव, वार्ड 3 से मीनाक्षी, वार्ड 4 से पवन यादव, वार्ड 5 से अंजू, वार्ड 6 से सुमन गुर्जर, वार्ड 7 से महेश कुमार, वार्ड 8 से बलजीत, वार्ड 9 से अनीश खान और वार्ड 10 से शबनम को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
 इसी प्रकार वार्ड 11 से मिलन, वार्ड 12 से राजबाला, वार्ड 13 से सरोज देवी, वार्ड 14 से जाकिर हुसैन, वार्ड 15 से जाहिदा, वार्ड 16 से अजय पाल यादव, वार्ड 17 से वंदना यादव और वार्ड 18 से प्रीतम सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
वहीं वार्ड 20 से कुलवंत सिंह, वार्ड 21 से सत्यवीर यादव, वार्ड 22 से वीरमती, वार्ड 23 से कमलेश, वार्ड 24 से सतीश यादव तथा वार्ड 25 से राकेश कुमार को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
वार्ड 19 पर सस्पेंस बरकरार
वार्ड 19 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा ने इस वार्ड में अभी किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है और इसे विचाराधीन रखा है। ऐसे में इस सीट पर पार्टी के अंतिम निर्णय का इंतजार रहेगा।
भाजपा की इस सूची के जारी होने के साथ ही जिला परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने की संभावना है। अब घोषित प्रत्याशियों के सामने चुनावी मैदान में अपनी स्थिति मजबूत करने की चुनौती होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है