अवैध जल कनेक्शनों पर पीएचईडी की कार्रवाई, 28 कनेक्शन काटे

Jun 14, 2026 - 15:11
 0
अवैध जल कनेक्शनों पर पीएचईडी की कार्रवाई, 28 कनेक्शन काटे

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने शहर में पानी चोरों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। विभाग द्वारा प्रत्येक शनिवार को चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इस बार शहर के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता बबलू कुशवाहा के कुशल निर्देशन में विभागीय टीम ने औचक निरीक्षण करते हुए करीब 28 अवैध जल कनेक्शनों को मौके पर ही काट दिया।

विभागीय टीम ने शनिवार को जोगीवाड़ा, खैरथल बस स्टैंड के पास, अशोक डाटा के पीछे वाली गली, पाटनिया मोहल्ला, आदर्श जाट कॉलोनी, मातोर रोड, बालिका स्कूल के पास तथा अंबेडकर सर्किल क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम को देखकर अवैध रूप से पानी का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।

  • वैध उपभोक्ताओं के हक पर डाका

PHED अधिकारियों का कहना है कि "अवैध जल कनेक्शनों के कारण पूरी जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा जाती है। इससे उन नियमित उपभोक्ताओं को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता जो ईमानदारी से सरकार को टैक्स देते हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर के हर नागरिक को सुचारू और समान रूप से पेयजल उपलब्ध कराना है।"

  • बिल बकाया रखने वालों पर भी कसने लगा शिकंजा

अभियान के दौरान अधिकारियों ने लोगों को समझाइश दी और उन्हें वैध जल कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सख्त लहजे में चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दोबारा अवैध कनेक्शन पाए गए, तो नियमानुसार भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पीएचईडी अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे पानी की चोरी न करें और शहर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने में विभाग का सहयोग करें। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं के जल बिल लंबे समय से बकाया हैं, वे किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचने के लिए शीघ्र अपने बिलों का भुगतान करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है