सलेमपुर थाना अधिकारी संत चरण सिंह के नेतृत्व मेंपुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, निर्भीक होकर मतदान करने का दिया संदेश
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुआ विधानसभा क्षेत्र के सलेमपुर थाना इंचार्ज संत चरण सिंह गुर्जर के नेतृत्व में शुक्रवार कोपंचायत राज चुनावों के मद्देनजर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से सलेमपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया। जानकारी के अनुसार, सलेमपुर थाना अधिकारी संत चरण सिंह गुर्जर के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस टीम ने खेडला, सलेमपुर थाना, नाहिडा, जलालपुर सहित दर्जनों थाना क्षेत्र के अन्य गांवों में फ्लैग मार्च किया।
पुलिस जवानों ने गांवों में भ्रमण कर आमजन को चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। थाना प्रभारी संत चरण सिंह गुर्जर ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के दबाव, भय अथवा प्रलोभन में आए बिना अपने मताधिकार निर्भीक होकर प्रयोग करें। चुनाव के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखें तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दें। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है।
फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने असामाजिक तत्वों को भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य मतदाताओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना है। इस दौरान सलेमपुर थाना पुलिस के जवान मौजूद रहे।

