वैर के भौंडागांव प्रकरण में 5-5 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, अब तक 19 दबोचे गए!
वैर (भरतपुर) कोशलेन्द्र दत्तात्रेय: भरतपुर जिले के वैर थाना क्षेत्र के चर्चित भौंडागांव प्रकरण में पुलिस ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना (IPS) के सख्त निर्देशों के तहत पुलिस टीमों ने लगातार दबिश देते हुए 5-5 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को धर दबोचा है। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
शातिर इनामी गिरफ्तार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की प्रभावी कार्रवाई की जद में आए दोनों इनामी बदमाशों की शिनाख्त इस प्रकार हुई है:
-
राधाकिशन उर्फ पप्पी (पुत्र शेरसिंह, उम्र 35 वर्ष) निवासी भौंडागांव, थाना वैर।
-
हेमसिंह (पुत्र जलसिंह, उम्र 34 वर्ष) निवासी भौंडागांव, थाना वैर।
अब तक 19 आरोपी सलाखों के पीछे गौरतलब है कि जिला पुलिस इस संवेदनशील मामले में शुरू से ही बेहद सख्त रुख अपनाए हुए है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने उत्कृष्ट समन्वय और तकनीकी सहायता से लगातार दबिशें दी हैं। इस मामले में पुलिस अब तक कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण में लिप्त अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

