जिला बनने के बाद भी खैरथल में ट्रेनों का ठहराव नहीं, संवाद में उठाया मुद्दा

Oct 24, 2026 - 19:04
 0
जिला बनने के बाद भी खैरथल में ट्रेनों का ठहराव नहीं, संवाद में उठाया मुद्दा

खैरथल (हीरालाल भूरानी)।

खैरथल के जिला मुख्यालय बनने के बावजूद यहाँ के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के दिन सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। यात्रियों की संख्या में लगातार भारी बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव न होने के कारण यात्रियों को आज भी संघर्ष करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर खैरथल रेलवे स्टेशन पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों और रेल यात्रियों का गुस्सा और मांगें खुलकर सामने आईं।

विकास समिति ने रेलवे अधिकारियों के सामने रखीं समस्याएं

जयपुर से पहुंचे रेलवे अधिकारियों के समक्ष 'खैरथल विकास समिति' और स्थानीय नागरिकों ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की बदहाली और ट्रेनों के स्टॉपेज का मुद्दा आक्रामकता से उठाया। वक्ताओं ने दो टूક कहा कि जब खैरथल अब एक जिला बन चुका है, तो यहाँ से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों का ठहराव न होना रेलवे की उदासीनता को दर्शाता है।

उदयपुर-जयपुर ट्रेन के दिल्ली विस्तार की पुरजोर मांग

बैठक के दौरान सबसे प्रमुख मांग उदयपुर-जयपुर ट्रेन (संख्या 12991-12992) के रूट को दिल्ली तक बढ़ाने की उठी। रेल अधिकारियों को जानकारी दी गई कि करीब 34 वर्ष पूर्व जब आमान परिवर्तन का कार्य हुआ था, तब दिल्ली और उदयपुर के बीच चलने वाली इस ट्रेन का खैरथल स्टेशन पर नियमित ठहराव हुआ करता था। जनता ने रेलवे प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही खैरथल में प्रमुख ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित नहीं किया गया, तो क्षेत्रवासियों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................