भीलवाड़ा में 'करवा चौथ ट्रेड फेयर 2026' का भव्य आगाज: यूनेस्को की पहल को सराहा, विधायक कोठारी बोले- महिलाओं के लिए अनुकरणीय कदम

Oct 24, 2026 - 19:40
 0
भीलवाड़ा में 'करवा चौथ ट्रेड फेयर 2026' का भव्य आगाज: यूनेस्को की पहल को सराहा, विधायक कोठारी बोले- महिलाओं के लिए अनुकरणीय कदम

भीलवाड़ा / राजकुमार गोयल (24 अक्टूबर 2026)

जिला यूनेस्को एसोसिएशन एवं इंस्पायर्ड जीआर स्टार इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में शहर के आरसी व्यास कॉलोनी स्थित माहेश्वरी भवन में तीन दिवसीय 'करवा चौथ ट्रेड फेयर 2026' का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय आयोजन (24 से 26 अक्टूबर) के उद्घाटन समारोह में शहर की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।

 अतिथियों के सानिध्य में भव्य उद्घाटन

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहर विधायक अशोक कोठारी, नगर निगम महापौर जसवंत कंवर, उप महापौर राधेश्याम सोमाणी, उद्योगपति तिलोक छाबड़ा, माहेश्वरी समाज के राष्ट्रीय महामंत्री राजेन्द्र कालिया, यूनेस्को प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली और फैशन आइकन जया चौहान ने संयुक्त रूप से मौली बंधन खोलकर किया। कार्यक्रम में निम्बार्क आश्रम के महंत मोहन शरण जी महाराज का विशेष आध्यात्मिक सानिध्य प्राप्त हुआ।

यूनेस्को की पहल अनूठी: विधायक कोठारी

मुख्य अतिथि विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि यूनेस्को शिक्षा, चिकित्सा और संस्कृति के क्षेत्र में तो कार्य करता ही है, लेकिन भारतीय संस्कृति और विशेषकर महिलाओं के पावन पर्व करवा चौथ पर इस तरह का ट्रेड फेयर आयोजित करना एक नई और अनुकरणीय पहल है। इसके लिए उन्होंने भीलवाड़ा की जनता की ओर से यूनेस्को का आभार जताया। वहीं, महापौर जसवंत कंवर ने भी महिलाओं के उत्थान और आयोजनों के लिए यूनेस्को के प्रयासों की जमकर सराहना की।

 स्टॉल्स और झांकियों का अवलोकन

उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने महिलाओं द्वारा सजाई गई आकर्षक झांकियों का अवलोकन किया और उनके द्वारा तैयार किए गए घरेलू उत्पादों की जानकारी ली। आयोजन समिति की संयोजक साधना मेलाना, सह-संयोजक मधु लोढा, दिनेश जैन, जगदीश चन्द्र मून्दड़ा, विशाल विजयवर्गीय, कमलेश जाजू, उषा अग्रवाल, राधा अग्रवाल और मधु जाजू सहित तमाम पदाधिकारियों ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

ग्रूमिंग सेशन और रैंप वॉक की तैयारी

आयोजन समिति की संयोजक साधना मेलाना ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन फैशन आइकन जया चौहान के नेतृत्व में करवा चौथ सेलिब्रेशन में हिस्सा ले रही महिलाओं के लिए ग्रूमिंग सेशन की शुरुआत की गई। इसके तहत महिलाओं को रैंप वॉक और मंच प्रदर्शन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, रामचंद्र मूंदड़ा, ओम उज्ज्वल, केदार समदानी, विनोद मेलाना, माली महासभा के जिलाध्यक्ष भैरूलाल माली, सत्यनारायण माली, शंकर लाल गोयल, हरनारायण माली, बाबूलाल टांक, पार्षद दिनेश सुथार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और यूनेस्को के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................