राजगढ़ के आर्य समाज मंदिर में कल मनाया जाएगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, मुख्य द्वार व वाटर कूलर का होगा लोकार्पण
राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता
स्थानीय आर्य समाज मंदिर, राजगढ़ में रविवार, 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा महोत्सव पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ कई सामाजिक और विकास कार्यों की सौगात भी क्षेत्रवासियों को मिलेगी।
आर्य समाज के मंत्री खेम सिंह आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पावन अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती शांति देवी (धर्मपत्नी श्री नंद सिंह आर्य) की स्मृति में मंदिर के मुख्य द्वार तथा श्रद्धालुओं के लिए वाटर कूलर का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य हवन-यज्ञ के साथ होगी।
???? 90 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का होगा सम्मान
महोत्सव के दौरान समाज की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 90 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ आर्य जनों का विशेष रूप से सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही, जिला पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें आर्य समाज के आगामी कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

