दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा टला: पपीतों से भरी पिकअप गाड़ी टायर फटने से पलटी

Oct 24, 2026 - 19:49
 0
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा टला: पपीतों से भरी पिकअप गाड़ी टायर फटने से पलटी

राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेस-वे के पिलर नंबर 126.4 के पास पपीतों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी अचानक टायर फटने के कारण असंतुलित होकर पलट गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की बड़ी जनहानि नहीं हुई।

समय पर पहुंची टीम, मार्ग कराया दुरुस्त

हादसे की सूचना मिलते ही एक्सप्रेस-वे की पेट्रोलिंग टीम और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और एक्सप्रेस-वे प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए पलटी हुई पिकअप को साइड में करवाया और सड़क पर बिखरे पपीतों को हटवाकर मार्ग को सुचारू रूप से दुरुस्त करवाया।

इसके बाद क्षतिग्रस्त पिकअप में बचे हुए पपीतों को दूसरी पिकअप गाड़ी में सुरक्षित रूप से लोड करवाकर आगे के लिए रवाना किया गया। समय पर राहत और बचाव कार्य शुरू होने से एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लगने से बच गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................