अंता : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में बारां जिले से पहुंचे कार्यकर्ता

Jul 30, 2023 - 23:23
 0
अंता : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में बारां जिले से पहुंचे कार्यकर्ता

अंता (शफीक मंसूरी) नव नियुक्त भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में आयोजित किया गया, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बारां जिला अध्यक्ष मकसूद अली के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता बस द्वारा जयपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए । जहां भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मजीद मलिक कमांडो की मौजूदगी में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती का शाल ओढ़ाकर व पुष्पाहार पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। समारोह के दौरान भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मजीद मलिक कमांडो , भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आमीन पठान, सादिक खान, पूर्व मदरसा बोर्ड चैयरमेन मेहरुन्निसा टाक सहित अन्य प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी मंचासीन रहे । शपथ ग्रहण समारोह में बारां जिले से जिला अध्यक्ष मकसूद अली, अरमान मलिक जिला संयोजक भाजपा खेल प्रकोष्ठ ,महामंत्री तनवीर खान, वाजिद सलीम, हुसैन पठान, पार्षद असगर अली, डॉ. इकबाल अंसारी मांगरोल, अल्ताफ हुसैन, सईद अंसारी, मुशर्रफ़ अली, पप्पू नेता, अल्ताफ गद्दी कवाई, शाकिर शेख नाहरगढ़, असलम मंसूरी,इकबाल रीगल, जमील पठान, अब्दुल रहीम बबला सहित अन्य भाजपा  अल्प संख्यक मोर्चा कार्यकर्ता शामिल हुए ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................