नव नियुक्ति मांगरोल नगर अध्यक्ष असगर अली का किया स्वागत कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Apr 30, 2026 - 21:05
 0
नव नियुक्ति मांगरोल नगर अध्यक्ष असगर अली का किया स्वागत कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

अंता/मांगरोल (शफीक मंसूरी)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार और बारां जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा की सहमति से पूर्व वाइस चेयरमैन असगर अली को मांगरोल नगर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद से ही स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और संगठन में भारी उत्साह का माहौल है।

कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति के लिए पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, करण सिंह राठौड़, निर्मला सहरिया, और पूर्व जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि असगर अली के अनुभव से मांगरोल में संगठन को नई मजबूती और ऊर्जा प्राप्त होगी।

कांग्रेस सेवादल मांगरोल नगर अध्यक्ष आसिफ अली पठान ने जानकारी दी कि नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने असगर अली के निजी आवास पर पहुँचकर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाई और मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी।

कौशल किशोर सुमन, जमील अहमद, नाहिदा बेगम, पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ. इजहार खान, मंडल अध्यक्ष महावीर पांचाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी यादव, सेवादल अध्यक्ष आसिफ पठान,  प्रेम सिंह हाडा, मनोज नागर, लछमी रावल, हेमलता राव, हाजी रफीक अहमद, और एनएसयूआई से शादाब रहमानी सहित  वक्फ बोर्ड चेयरमैन अलीमुद्दीन एवन, मोहम्मद इरफान, वसीम अकरम, अकबर अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और अपनी खुशी जाहिर की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................