अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह

भाजपा अल्पसंख्यकों के समग्र विकास के लिए अग्रसर, शिक्षा और तकनीक पर बल दे रही मोदी सरकार:राजेन्द्र राठौड

Jul 30, 2023 - 23:21
 0
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह

जुरहरा( जयपुर,राजस्थान/ रतन वशिष्ठ) 30 जुलाई 2023 कांग्रेस की अल्पसंख्यक विरोधी नीतियों को लेकर जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा से होगी आंदोलन की शुरूआत, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने रविवार को पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान कहा, भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा की टीम ने लगातार संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम किया है। भाजपा सदैव सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य से काम करती है। कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया वही अल्पसंख्यक समुदाय के समग्र विकास की दिशा में भाजपा निरंतर प्रयासरत है।

कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को रोजा इफ्तार की दावत से ज्यादा कुछ न दिया
उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा में सामान्य परिवारों से आने वाले लोगों को उनके परिश्रम का पूरा लाभ मिलता है। भाजपा एक एैसा संगठन है जिसमें सभी मोर्चों और पदाधिकारियों के विचारों और भावनाओं की कदर होती है। केंद्र की मोदी सरकार ने उज्जवला योजना, जनधन खाते और मुफ्त राशन वितरण योजना शुरू की तो उसका लाभ सभी धर्मों और वर्गों को समान मिला। भाजपा का काम सभी लोगों को साथ लेकर चलने का है, लेकिन कांग्रेस देश को बांटने का काम करती है। कांग्रेस केवल रोजा इफ्तार से मुसलमानों को खुश करने का काम करती है। कश्मीर से धारा 370 हटने पर कांग्रेस ने मुसलमानों को गुमराह किया। लेकिन आज कश्मीर से धारा 370 हटने का परिणाम ये है कि वहां का युवा पर्यटन से अपनी आजीविका चला रहा है। भारत देश सभी धर्मो के सतरंगी इंद्रधनुषिय रंगो से सजा हुआ देश है और यही इस महान लोकतंत्र की खूबसूरती है।

ढाणी- ढाणी जाकर करेंगे मोदी सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का प्रचार 
अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने संबोधित करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा गांव गांव और ढाणी ढाणी जाकर प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी सरकार की लोकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार का काम करेगा। मदरसों में तकनीकी शिक्षा को बढावा देना हो या युवाओं की स्किल डवलप के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाना प्रत्येक दिशा में भाजपा की केंद्र सरकार ने काम किया है। सूफी संवाद कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश में चलाने के लिए निर्देश भी दिए। वहीं पसमांदा समाज के लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोडने का आह्वान किया।

 40 विधानसभा क्षेत्र जहाँ अल्पसंख्यक समुदाय का बाहुल्य 

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद मेवाती ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में 40 विधानसभा क्षेत्र एैसे हैं जहां अल्पसंख्यक समुदाय का बाहुल्य है। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ और मंडल स्तर पर हम टीम बनाकर मोदी सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाएंगे। गहलोत सरकार के खिलाफ अल्पसंख्यक विरोधी नीतियों को लेकर प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी शुरूआत जोधपुर के सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से होगी। संगठन की ओर से मुझे जो दायित्व दिया गया है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।  
इस अवसर पर भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल, नारायण पंचारिया, प्रदेश मंत्री बासुदेव चावला, अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद सादिक, डॉ.मजीद मलिक कंमाडो, आमीन पठान, फिरोज खान, मेहरूनिसा टाक, डॉं. असलम खान, जोसेफ जॉन हॉकिंस,रेस्मा हुसैन और मुनव्वर खान, सहित  हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर बक्स व मोइनुद्दीन शेख ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................