जिले भर से पहुंचे कांग्रेसजनों ने दी गौरव शर्मा को श्रद्वाजंलि

Jun 11, 2023 - 16:48
 0
जिले भर से पहुंचे कांग्रेसजनों ने दी  गौरव शर्मा को श्रद्वाजंलि

अंता (बारां, राजस्थान/ शफीक मंसूरी) नगर कांग्रेस बारां के अध्यक्ष गौरव शर्मा के असामयिक निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी बारां द्वारा रविवार को श्रद्वाजंलि सभा आयोजित की जाकर श्रद्वासुमन अर्पित किए गए। कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाष जैन ने बताया कि नगर कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व उप सभापति गौरव शर्मा के असामयिक निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी बारां पर राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा दीप प्रज्वलित कर, चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पष्चात दो मिनट का मौन धारण कर, दिवंगत गौरव शर्मा को पुष्पाजंलि अर्पित की गई तथा ईष्वर से दिवगंत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करते हुए परिजनों को इस दुख की असहनीय घडी को सहन करने का सम्बल प्रदान किए जाने की कामना की गई।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा एक निष्ठावान, जूझारू एवं मिलनसार कार्यकर्ता को खो दिया है तथा इस अपूरणीय क्षति की कभी पूर्ति नही हो सकेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा भटवाडा ने कहा कि गौरव शर्मा कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही थे तथा उनको पार्टी संगठन द्वारा जो कार्य दिया जाता था उसे वह पूरी जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करते थे। ऐसे मिलनसार, जिन्दादिल इंसान को कभी भूलाया नही जा सकेगा। 
वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबूलाल जैन तिरंगा द्वारा दिवंगत आत्मा के लिए शांति पाठ करते हुए सभी को दो मिनट का मौन धारण करवाकर गौरव शर्मा की पुण्यात्मा के लिए श्रद्वाजंलि अर्पित की गई। जैन ने बताया कि बारां जिले से सैकडों की संख्या में कांग्रेसजन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पहुंचे, जहां पर उन्होनें शोक संवेदना व्यक्त करते हुए गौरव शर्मा द्वारा पार्टीहित में किए गए कार्यो को याद करते हुए उनकी सराहना की गई। इस शोकसभा कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिले के जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन, कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, कांग्रेस के अग्रिम संगठन, मण्डल अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शोेक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्वाजंलि अर्पित की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................