अंता बारां (शफीक मंसूरी ) अन्ता विधानसभा में विधायक पद हेतु सम्पन्न होने जा रहे विधानसभा उप चुनाव को लेकर आज कांग्रेस प्रत्याषी प्रमोद जैन भाया द्वारा अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस हेतु कृषि उपज मण्डी अन्ता में आयोजित नामांकन रैली में हजारो की संख्या में उमडे जनसैलाब को एआईसीसी, प्रदेष स्तरीय एवं हाडौती संभाग के नेताओं ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम मंें पधारे हुए सभी अतिथियों, नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया द्वारा स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने बताया कि आज प्रमोद जैन भाया की नामांकन आमसभा में महासचिव एआईसीसी व प्रदेष प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेष अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, महासचिव एआईसीसी एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, महासचिव एआईसीसी भंवर जितेन्द्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सचिव एआईसीसी धीरज गुर्जर, सांसद दौसा मुरारीलाल मीणा, लोकसभा कोटा प्रत्याषी प्रहलाद गुंजल, बून्दी विधायक हरिमोहन शर्मा, विधायक हिण्डोली अशोक चंादना, विधायक केषोरायपाटन सी.एल.प्रेमी, विधायक पीपल्दा चेतन पटेल, विधायक सुसनेर भैरूसिंह परिहार, विधायक खानपुर सुरेष गुर्जर, विधायक अमीत चाचान, विधायक जाकिर हुसैन, अमीन पठान प्रदेश अध्यक्ष खेलकूद प्रकोष्ठ, पूर्व विधायक शिवनारायण नागर, पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल, करणसिंह राठौड, श्रीमती निर्मला सहरिया, पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य, पूनम गोयल, सचिव पीसीसी हंसराज मीणा उदपुरिया, सदस्य पीसीसी चन्द्रप्रकाष मीणा, हंसराज मीणा बामली, कैलाश शर्मा, डीसीसी अध्यक्ष कोटा शहर रविन्द्र त्यागी, डीसीसी अध्यक्ष झालावाड विरेन्द्र सिंह गुर्जर, सहित प्रदेष, हाडौती क्षैत्र से अनेकों नेतागण, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि ने भाग लिया। सभी कांग्रेस नेताओं ने आगामी 11 नवम्बर को अन्ता विधानसभा क्षैत्र के मतदाताओं से कांग्रेस पार्टी प्रत्याषी प्रमोद जैन भाया के पक्ष में हाथ के पंजे के बटन पर अंगुली दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई। सभा को अनेकों नेताओं ने संबोधित कियां
आमसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होनें प्रमोद जैन भाया जैसे व्यक्तित्व का धनी व्यक्ति अपने जीवन में नही देखा। भाया द्वारा धार्मिक, सामाजिक क्षेत्र एवं विकास के कई ऐतिहासिक कार्य करवाए है। भाया ने गौमाता की सेवा के साथ-साथ पशु-पक्षियों की सेवा के लिए भी निःषुल्क अस्पताल खोल रखा है जिसका उदघाटन उनके द्वारा किया गया था। गरीब परिवारों की बच्चियों का निषुल्क विवाह, चिकित्सालय में भर्ती मरीजों, परिजनों की सेवा, निषुल्क डेड बाडी को घर तक पहुंचाने जैसी सेवाएं भाया द्वारा की है। गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने, उनके नाम बदलने का कार्य किया है। कांग्रेस शासन द्वारा आमजन के लिए निषुल्क खाद्यान्न किट, इंदिरा रसोई योजना, बालिकाओं के लिए निषुल्क स्कूटी योजना, आमजन को 100 यूनिट तथा किसान भाईयों को 2000 यूनिट फ्री बिजली देने जैसे जनकल्याणकारी काम किये है। उन्होनें कहा कि मोदी जी ने चित्तोड में सभा के दौरान कहा था कि प्रदेष में कांग्रेस सरकार की संचालित योजनाओं को बंद नही किया जाएगा यह मोदी की गारण्टी है तो फिर मोदी जी की गारण्टी कहां चली गई। प्रदेष में कानून व्यवस्था चैपट हो गई, ठेकेदारों का भुगतान नही हो रहा है उन्होनें काम करना बंद कर दिया है तथा भाजपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है।
राजस्थान प्रदेष प्रभारी एवं एआईसीसी महासचिव सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस गरीबों की पार्टी है। पर्ची की सरकार भी वही चला सकता है जो समझदार हो। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए कार्य हमें अन्ता विधानसभा से ही प्रारम्भ करना है। देष जब आजाद हुआ उसके पहले अनाज विदेष से आता था लेकिन जब कांग्रेस की सरकार बनी तो नेहरू जी ने देष को आत्मनिर्भर बना दिया। आप लोग मोदीजी से पूछे कि आपने देष में क्या बनाया है।
कांग्रेस प्रदेष अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा ने कहा कि अंता विधानसभा का चुनाव कंवरलाल मीणा ने झूंठ बोलकर जीता था जिसका आपराधिक रेकार्ड था। सभी कांग्रेसजन भाजपा की नाकामियांें को बताने का कार्य मतदान समाप्ति तक अन्ता विधानसभा क्षैत्र के मतदाताओं के बीच करें क्योंकि 2 साल के भाजपा शासन में विकास कार्य ठप पडे हुए है। पर्ची का मुख्यमंत्री कमजोर है तथा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे द्वारा आंख टेडी करने पर झालावाड जिले में स्कूल भवन गिरने से जिन 7 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई उनसे आज तक मिलने नही गया। आप मुख्यमंत्री तथा भाजपा नेताओं से पूछे कि इस भाजपा सरकार मंें कितने रूपए के विकास कार्य हुए है। किसान खाद बीज के लिए लाठिया खां रहे है, किसानों को मुआवजा नही मिल रहा है, स्कूलों के भवन गिर रहे है, स्कूलों में अध्यापक नही है।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि आज राजस्थान प्रदेष में हाहाकार मचा हुआ है। अस्पताल में ईलाज करवाने के लिए जाते है तो वहां से लाष के रूप में वापस आ रहे है, बस का सफर करते है तो जिन्दा जल रहे है। कल ही 21 लोगों की बस में जिन्दा जलकर दर्दनाक मौत हो गई लेकिन बसों का बीमा, फिटनेस देखने वाला कोई नही है। बसे पटाखे ढो रही है। यहां के विधायक ने कर्म ही ऐसा किया है कि उसे संविधान द्वारा दण्ड देकर हटाया गया। झालावाड जिले में स्कूल भवन गिर गया उसमें एससी/एसटी के 7 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई लेकिन मुख्यमंत्री उनसे मिलने तक नही गए। भाजपा निषुल्क ईलाज, निषुल्क दुर्घटना बीमा, वृद्वावस्था, विधवा, विकलांग, सामाजिक पेंषन बंद करने का कार्य कर रही है।
आमसभा को प्रमोद जैन भाया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि उनके 60 साल के जीवनकाल में उनके खिलाफ एक भी मुकदमा दर्ज नही हुआ लेकिन राजनैतिक द्वेषतावष उनके खिलाफ 7 झूंठे मुकदमें दर्ज करवाए गए तथा उनके साथियों के खिलाफ 18 झूंठे मुकदमें दर्ज करवाए। हमनें अपने अधिकारों की लडाई लडी और हमें न्याय मिला तथा उन्हें जेल भेजा। मैं ईष्वर में आस्था रखता हूं हमे कई धमकियां मिली। अंता में निर्माण कार्य, मंदिरों के कार्य, मांगरोल में खेल स्टेडियम के निर्माण कार्य करवाए गए और उसमें मेरे झूंठे लेटरपेड स्टाम्प लगाकर मुल्जिम प्रमोद भाया को बनाया गया। भाया ने कहा कि 20 महिने के शासन में रेत, पत्थर, मिट्टी के भाव आसमान पर पहुंचा दिए गए तथा भाजपा नेता चांदी कूट रहे है। मैं जब खान मंत्री था तब कहते थे भाया रेत, भाटा, मिट्टी खा गया मैं ऐसे व्यक्तियों से पूछना चाहता हूं कि अब तो आपकी सरकार है अब क्यों नही इन सभी चीजों के भाव कम नही हो रहे।
बारां जिले में सबसे अधिक बरसात हुई है और अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी है लेकिन इस गंूगी बहरी सरकार द्वारा मुआवजा नही दिया जा रहा है। किसानों को खाद बीज के लिए भटकना पड रहा है, उन्हें जबरदस्ती अटेचमेन्ट दिया जा रहा है। यह बात करते है किसान हितेषी होने की, कहते है कि विकास की गंगा बहाएंगे। हमने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत जी के आषीर्वाद से अन्ता विधानसभा क्षैत्र सहित बारां जिले में करोडों के ऐतिहासिक विकास कार्य करवाए है। भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस शासन में स्वीकृत योजनाओं को समीक्षा के नाम पर बंद कर दिया है या कई योजनाएं कछुआ चाल से चल रही है। मेरे द्वारा एक जनप्रतिनिधि का जो दायित्व होता है क्षैत्र में विकास, धार्मिक कार्य, सामाजिक कार्य उनका मैने पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन किया है। 450 ऐतिहासिक धार्मिक कार्य करवाए गए है। भाया ने कहा कि चुनाव आ गए है और कई भाजपा के नेता, समाज के ठेकेदार आपको गुमराह करेंगे लेकिन आपको बहकावे में आकर अपना वोट खराब नही करना है। भाया ने कहा कि मैं इस मंच के माध्यम से यहां पर उपस्थित सभी नेताओं की उपस्थिति में बारां जिले के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं बारां जिले की देवतुल्य जनता को यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ अन्याय नही होने दूंगा तथा जहां पर आपका पसीना गिरेगा वहां पर प्रमोद भाया पहले भी खून बहाने को तैयार रहा है और आगे भी मरते दम तक तैयार रहूंगा। भाया ने कहा कि यह भाजपा के टूल बनकर जो कार्य कर रहे है इनके बहकावे में नही आना है।
एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि जिस विधायक को आपने चुना था उसे देष की न्यायपालिका ने हटाकर आपको फिर से विधायक चुनने का अवसर प्रदान किया है। जिन लोगों को आपने सत्ता की चाबी सौंपी उन्होनें पिछले 2 साल में क्या किया है। भाजपा में आपसी खींचतान चल रही है, अफसर शाही हावी है तथा सरकार में खुद मंत्री व विधायक असहाय है। प्रमोद भाया को कांग्रेस पार्टी द्वारा जब-जब जिम्मेदारी सौंपी उसे इन्होनें बखूबी निभाया। यह चुनाव प्रमोद भाया नही बल्कि आप सभी कार्यकर्ता लड रहे है। प्रदेष में सत्ता परिवर्तन की घण्टी अन्ता विधानसभा क्षैत्र से ही हमको बजानी है।
एआईसीसी महासचिव भंवर जितेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि किसान भाई ट्रांसफार्मर लेने के लिए भी रिष्वत देने के लिए विवष हो रहे है। किसान आत्महत्या कर रहे है, सभी अधिकारियों ने लूट मचा रखी है।यूपी, बिहार की तरह प्रदेष में ठेके पर सरकार चल रही है। जयपुर में जब कार्यकर्ता जाता था तो वहां पर भायाजी सभी का मान-सम्मान करते है आज किसी की एसडीएम, तहसीलदार तक से बात करने की हिम्मत नही हैं। हमें वोट चोरी को रोकना है।
एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि 2 साल के भाजपा शासन में कोई कार्य नही हुआ है जब झालावाड जिले में स्कूल दुखान्तिका घटित हुई उस समय षिक्षा मंत्री भरतपुर जिले में कालीन बिछाकर स्वागत करवा रहे थे।
सांसद मुरारीलाल मीणा दौसा ने अपने संबोधन में कहा कि 2 साल प्रदेश में एवं 11 साल केन्द्र में भाजपा की सरकार को हो गए। भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गई लोककल्याणकारी योजनाओं में कटौती करने का कार्य किया हैं। देष में बेरोजगारी की बडी समस्या है, ठेका प्रथा, निजीकरण के कारण आरक्षण व्यवस्था नही है। यह सरकार किसानों, गरीबों एवं युवाओं की नही है।
लोकसभा प्रत्याषी प्रहलाद गुंजल ने कहा कि अन्ता की जनता को फैसला करना है कि आगामी 3 साल विधानसभा में आपका नेतृत्व कौन करेगा। आपका फैसला ही भाजपा सरकार को आईना दिखाने का कार्य करेगा। भाजपा सरकार ने जिन वादों और मुद्दों को लेकर सत्ता के पायदान को हासिल किया है कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे, किसानों को सक्षम बनाएंगे वह फैल हो चुका है। अभी हाल ही में किसान द्वारा उसकी खराब हुई फसल का मुआवजा नही मिलने पर दम तोड दिया गया। किसानों को अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में घुसने नही दिया तथा 1000 किसान भाईयों द्वारा अपने प्राण त्याग दिए, क्या ऐसी सरकार के हक में आपका फैसला करना न्यायोचित है। जिस देष की 80 करोड आबादी 5 किलो खैरात के गेहूं से अपना घर चला रही है, जिन व्यक्तियों द्वारा 24000 रूपए से अधिक की वर्षभर में बिजली उपयोग करने पर पेंषन बंद की जा रही हो ऐसी डबल इंजन की सरकार को हमें आईना दिखाना होगां
विधायक अशोक चांदना ने कहा कि वोट चोरों को देष से भगाना है। प्रदेष में कानून व्यवस्था पूरी तरह से भंग हो चुकी है। भायाजी को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाकर विधानसभा में भिजवाएं।
विधायक भैरोसिंह परिहार सुमेरपुर ने कहा कि भाजपा शासन में किसानों पर अत्याचार हो रहे है। किसानों को मुआवजा नही दिया जा रहा है, युवाओं को रोजगार नही दिया जा रहा है यह भाजपा सरकार पूरी तरह से फैल हो चुकी हैं। विधायक सुरेश गुर्जर ने कहा कि प्रमोद भाया समाज सेवा, धार्मिक एवं सामाजिक क्षैत्र में कार्य कर रहे है इनको अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाकर विधानसभा में भिजवाएं ताकि क्षैत्र की जन समस्याओं को यह प्रमुखता से उठा सके। प्रमोद भाया के नामांकन हेतु आयोजित आमसभा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस के नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।