संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत काग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न; भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कर रही कमजोर : प्रमोद जैन भाया

Apr 9, 2026 - 14:54
 0
संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत काग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न; भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कर रही कमजोर : प्रमोद जैन भाया

अंता (शफीक मंसूरी) नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंता की संयुक्त बैठक कृष्णा मैरिज गार्डन अंता में संपन्न हुई, नगर अध्यक्ष ललित गालव ने बताया कि यह बैठक कांग्रेस पार्टी द्वारा राजस्थान प्रदेश में चलाए जा रहे हैं संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत आयोजित की गई, बैठक में जिला प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी चंद्रावत, सह जिला प्रभारी संदीप पुरोहित, अंता विधायक प्रमोद जैन भाया और कांग्रेस जिला अध्यक्ष हंसराज मीणा के आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी चंद्रावत ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव को टालना लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है और यह अभियान आमजन को जागरुक कर लोकतंत्र को मजबूत करने का माध्यम बनेगा, उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने का आह्वान किया ।

सह जिला प्रभारी संदीप पुरोहित ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की बड़ी ताकत है, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड़ है और उनके सक्रिय सहयोग से ही भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का मुकाबला किया जा सकता है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया। अंता विधायक प्रमोद जैन भैया ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का कार्य कर रही है चुनाव को टालना लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है इसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियों को उजागर करें और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करें कांग्रेस जिला अध्यक्ष हंसराज मीणा ने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने का जन आंदोलन है ।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी तभी इस अभियान को सफल बनाया जा सकेगा, बैठक के दौरान पीसीसी सचिव धर्मराज मेहरा, झालावाड़ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रघुराज सिंह हाडा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष ओम सुमन मिर्जापुर, नगर अध्यक्ष ललित गालव, देवी शंकर मालव, चंद्र प्रकाश मीणा, मंडल अध्यक्ष भवानी शंकर मीणा, कमलेश नागर, नवनीत पंकज, रिंकेश मीणा, मल्लू भाई, आबिद अंसारी, अब्दुल कलाम, पवन दाधीच, मुर्तुजा अंसारी, शाहिद अंसारी, संदीप शर्मा, जगदीश पंवार, राम कल्याण मालव सहित नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष, पार्षद, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान को सफल बनाने एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। संचालन एडवोकेट भगवान दाधीच ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है