गुरु पूर्णिमा पर बामलास धाम में उमड़े श्रद्धालु रामायण पाठ का हुआ शुभारंभ

आज गोवर्धन दास महाराज के कुएं पर होगा हवन एवं सवामणी प्रसाद का आयोजन

Jul 3, 2023 - 18:47
 0
गुरु पूर्णिमा पर बामलास धाम में उमड़े श्रद्धालु रामायण पाठ का हुआ शुभारंभ

नशा विनाश की जड़ है युवा इससे दूर रहें.....महंत लक्ष्मण दास महाराज

उदयपुरवाटी  (झुञ्झूनु, राजस्थान/ सुमेरसिंह राव/ चौथमल शर्मा) उदयपुरवाटी क्षेत्र के प्रसिद्ध बामलास धाम में गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का सुबह से शाम तक तांता लगा रहा। महंत लक्ष्मण दास महाराज ने ब्रह्मलीन गुरुओं की समाधि पर प्रसाद का भोग लगाकर क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने अलग-अलग तरीके से गुरु महाराज की पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाकर मन्नते मांगी। सोमवार को गोवर्धन दास महाराज के कुएं पर महंत लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में सुबह 8:15 बजे से विष्णु दास महाराज, पंडित सज्जन शर्मा, मुकेश शर्मा आदि ने रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। मंगलवार को सुबह 10:15 बजे हवन में पूर्णाहुति दी जाएगी। इसके बाद बालाजी महाराज को प्रसाद का भोग लगाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को स्वामी प्रसाद वितरण किया जाएगा। गुरु पूर्णिमा पर महंत लक्ष्मण दास महाराज ने भक्तों को उपदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को किसी भी सिद्ध पुरुष से गुरु धारणा अवश्य करनी चाहिए और गुरु महाराज के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। गुरु पूर्णिमा के दिन सद्गुरु महाराज का सत्संग सुनने से पाप कर्म दूर होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। महाराज ने बताया कि गुरु को भगवान से ऊंचा दर्जा दिया गया है क्योंकि गुरु हमें इस संसार में जीने के तरीके और अंधकार से प्रकाश तक ले जाने का रास्ता दिखाते हैं। उन्होंने युवाओं को बुराई के रास्ते को छोड़कर अध्ययन तथा अच्छे कार्यों में मन लगाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति नेक चरित्र की दौलत कमा लेता है उसका दुनियां की कोई भी ताकत बाल भी बांका नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा हमेशा सत्य बोलो सत्य के साथ परमात्मा होते हैं। उन्होंने उपस्थित भक्तों से कहा नशा विनाश की जड़ है इसलिए हर व्यक्ति हमेशा नशे से दूर रहें। इस दौरान मोहनदास महाराज, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, जगदीश प्रसाद महरानियां, राधेश्याम स्वामी, विक्रम सैनी, सुभाष ओला, बाबूलाल शर्मा, विकास खरबास, राजेश गोदारा, विकास रेपस्वाल, राजवीर शेखावत, राजेश स्वामी, बीज्जू लंमोड़, महावीर खरबास, सहित काफी संख्या में भक्त श्रद्धालु मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है