पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा शहर मंडल उदयपुरवाटी कार्यशाला हुई संपन्न
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में घूम चक्कर पर स्थित जवाहर मेमोरियल सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की एकदिवसीय कार्यशाला आवासीय शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें प्रथम सत्र उद्घाटन में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी मुख्य वक्ता जिला मंत्री सुरेन्द्र रसगनिया अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मणराम सैनी ने दीप प्रज्वलित कर व भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए राष्ट्रगीत वंदे मातरम व वर्ग गीत के माध्यम से कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत भाषण के माध्यम से एडवोकेट लक्ष्मण राम सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया।
द्वितीय सत्र में प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास पर व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का मूल मंत्र दिया तथा विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
तृतीय सत्र प्रशिक्षण महाअभियान में जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया तथा जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया वे इन योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाएं। चतुर्थ सत्र प्रशिक्षण महाअभियान में जिला मंत्री सुरेन्द्र रसगनिया ने वर्ग गीत के माध्यम से कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। पंचम सत्र में पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश कुमार सैनी ने स्थानीय विकास के बारे में विस्तार से बताया व प्रशिक्षण शिविर में बहुत कुछ सीखने की प्रेरणा दी। षष्ट्म सत्र मे महामंत्री राजेंद्र ढेनवाल ने सभी का आभार प्रकट किया। तथा सप्तम सत्र में मंडल के सभी पदाधिकारी द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन किया। इस कार्यशाला के संयोजक आनंद सैनी सहसंयोजक महेश सैनी झाबर मल सैनी गिद्दाराम सैनी गिरधारी लाल राठी झब्बर सिंह शेखावत दीनदयाल जीनगर चौरेलाल सैनी दयानंद जांगिड़ राम रतन शर्मा गिरधारी लाल कनवा समर सिंह गुर्जर शंभू दयाल सैनी पार्षद संदीप कुमार सोनी दिनेश सैनी तेजस छीपा मंगल चन्द खारड़िया वीरेंद्र सिंह शेखावत मुकेश मीणा प्रभुदयाल सैनी रामाकान्त महाराज विनोद सैनी पूनम चन्द सोनी रामगोपाल दर्जी विजय कुमार चेजारा अमित शर्मा राहुल असवाल दोलत राम वाल्मीकि ओमप्रकाश सैनी सुरेश कुमार सैनी मुकेश कुमार सैनी सुभाष सैनी विकास कुमार सैनी विनोद कुमावत अरुण सैनी नितेश सैनी अनिकेत सैनी राहुल ओला व शहर के सभी श्रेष्ठ वरिष्ठ कार्य करता उपस्थित रहे।