उदयपुरवाटी से राकेश जमालपुरिया बने प्रदेश उपाध्यक्ष
जमालपुरिया को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति मिली है।
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
नगरपालिका के पार्षद प्रतिनिधि राकेश जमालपुरिया को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक ने आदेश जारी कर यह नियुक्ति किया है। पार्षद प्रतिनिधि राकेश जमालपुरिया को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पर्यावरण संरक्षण पर प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर उदयपुरवाटी कस्बे में खुशी की लहर है वहीं कस्बे के कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोगों ने भी जमालपुरिया को बधाई प्रेषित की है l