अलवर जिले के अधिकतर स्कूलों में नहीं खेल मैदान: कैसे तैयार होंगे खिलाड़ी, बस्ते के बोझ के नीचे दबे स्कूली विधार्थी

Feb 4, 2023 - 23:31
 0
अलवर जिले के अधिकतर स्कूलों में नहीं खेल मैदान: कैसे तैयार होंगे खिलाड़ी, बस्ते के बोझ के नीचे दबे स्कूली विधार्थी

अलवर (राजस्थान) अलवर जिले के सरकारी स्कूलों में खेल मैदानों के बदतर हालात हैं। हालात यह है कि अलवर जिले के अधिकांश स्कूलों में खेल मैदान विकसित हालत में नहीं है। बिना खेल मैदानों के कैसे खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे आएगी। अलवर जिले के अधिकतर सरकारी स्कूलों मे ंखेल सुविधाएं तक नहीं हैं।

अलवर जिले के सरकारी स्कूलों की संख्या 2 हजार 831 है जिसमें 1 हजार 02 में तो खेल मैदान ही नहीं है। इनमें 1 हजार 829 में तो खेल मैदान हैं जबकि 399 में ही विकसित खेल मैदान है जबकि 1 हजार 430 स्कूलों में अविकसित खेल मैदान हैं। इस हिसाब से एक चौथाई सरकारी स्कूलों में खेल मैदान तक नहीं है।

 मान्यता के लिए मांगते हैं खेल मैदान जरूरी:  अपनी परवाह तक नहीं

प्राथमिक उच्च प्राथमिक स्कूल में 500 और मा उच्च माध्यमिक में एक हजार वर्ग मीटर मैदान जरूरी है। शहरी क्षेत्र में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल के लिए 500 वर्ग मीटर का खेल मैदान चाहिए, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में दो हजार वर्ग मीटर का मैदान होना आवश्यक है। इससे बड़ी क्लासेज होने पर शहरी क्षेत्रों में एक हजार वर्ग मीटर और ग्रामीण क्षेत्रों में चार हजार वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता है।

यह नियम प्राइवेट स्कूलों के लिए निर्धारित हैं। खुदनपुरी स्कूल में खेल मैदान तक नहीं है। यहां हाकी के प्रशिक्षक विजेन्द्र सिंह नरुका के नेतृत्व में बेटियों ने एक प्लॉट में सफाई करके प्रेक्टिस की जिसका परिणाम यह रहा है कि यहां से एक दर्जन से अधिक बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर खेल रही हैं।

  यह कहते हैं शारीरिक शिक्षक और अधिकारी

 विजेन्द्र सिंह नरुका ( हॉकी कोच, अलवर) का कहना है कि - देश प्रदेश में विभिन्न खेलों में प्रतिभाएं तराशने की शुरूआत स्कूल से होती है, इसलिए स्कूल में खेल मैदान जरूरी हैं। खेल को लेकर माहौल बदल रहा है लेकिन अभी इस दिशा में सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। इसमें भामाशाहों का सहयोग लेकर काम किया जा सकता है।

 नरेगा में कराएंगे विकास कार्य

मनोज शर्मा (अतिरिक्त परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा अभियान, अलवर) का कहना है कि  अलवर जिले में जो स्कूली खेल मैदान अविकसित हैं, उनमें से 416 का विकास नरेगा में कराए जाएंगे, जिसके लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। खेल मैदान बेहतर बनाए जाने हैं। 

 यह हैं हालात

ब्लॉक का नाम

ब्लाक में कुल विधालय

इनमें खेल मैदान  

विकसित खेल मैदान

अविकसित

बहरोड़

113

100

14

86

नीमराणा

116

114

19

95

कोटकासिम:

116

50

66

25

बानसूर:

243

80

29

51

थानागाजी:

247

175

5

170

राजगढ़:

215

90

9

81

रैणी:

140  

108

7

101

कठूमर

212  

150  

5  

145

लक्ष्मणगढ़

135  

80

34  

46

गोविंदगढ़

104  

73  

32

41

रामगढ़

227  

43

5

38

उमरैण

166  

94  

0

94

मालाखेड़ा

137  

86

2  

84

किशनगढ़बास

194  

165  

149  

16

मुंडावर

184  

159  

28  

131

तिजारा

282  

246  

36  

210

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है