जिला कलैक्टर ने किया जिला कारागृह का औचक निरीक्षण
अलवर (अनियल गुप्ता) अलवर जिला कलैक्टर आर्तिका शुक्ला ने शुक्रवार को जिला कारागृह का औचक निरीक्षण कर जेल की आंतरिक व्यवस्थाओं, बंदियों की स्थिति और सुरक्षा प्रबंधन का गहन मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी और जेल अधीक्षक भी मौजूद रहे। कलैक्टर ने सभी वार्डों का दौरा कर बंदियों को उपलब्ध सुविधाओं, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं की स्थिति को देखा।
जिला कलैक्टर ने महिला कर्मचारियों व महिला बंदियों के लिए विशेष ‘पिंक टॉयलेट’ स्वीकृत करने की संभावना पर भी विचार किया है।वहीं जेल परिसर में सोलर पैनल लगाने को लेकर भी चर्चा हुई, ताकि ऊर्जा बचत के साथ जेल की सुविधाओं में दीर्घकालिक सुधार किया जा सके।अंत में उन्होंने निर्देश दिए कि जहां सुधार की आवश्यकता है, वहां शीघ्र प्रभावी उपाय लागू किए जाएं, ताकि जेल को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय सुविधाओं से युक्त बनाया जा सके।


