तखतगढ़ कांग्रेस पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने आहोर प्रधान पोनी देवी व पंचायत समिति सदस्य लालाराम मीणा का किया बहुमान
तखतगढ़ (बरकत खान) आहोर पंचायत समिति की नवनिर्वाचित प्रधान पोनी देवी (चांदराई) तथा वार्ड संख्या 11 से पंचायत समिति सदस्य लालाराम मीणा (सेदरिया) के निवास पहुंचकर तखतगढ़ नगरपालिका के कांग्रेस पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका बहुमान किया और जीत की शुभकामनाएं दीं।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि दोनों जनप्रतिनिधि ग्रामीण समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर विकास कार्यों को गति देंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष फुटरमल सुथार, पार्षद अनराज मेवाड़ा, भंवर मीणा, रामचंद्र जीनगर, मनीष परिहार, सूरज वाल्मीकि, पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन हीरागर, देवेंद्र सिंह बांकली, मनोज खटीक, राजेश बारिया व रूपेश परमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

