सेनेटाइजर से हाथ धोकर जलाई बीड़ी, फैक्ट्री में लग गई आग; पांच लोग झुलसे

Mar 5, 2024 - 07:41
 0
सेनेटाइजर से हाथ धोकर जलाई बीड़ी, फैक्ट्री में लग गई आग; पांच लोग झुलसे

जयपुर (जयपुर.)। राजधानी जयपुर के हरमाड़ा इलाके में एक फैक्ट्री में आग लगने से पांच लोग चालीस प्रतिशत तक झुलस गए। दरअसल एक मजदूर ने सेनेटाइजर से हाथ साफ करने के बाद बीड़ी जलाई जिससे आग भड़क गई। फैक्ट्री में मौजूद पांच मजदूर आग में फंस गए जिन्हें मौके पर पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। आग के कारण सभी मजदूर 40 प्रतिशत झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10.45 बजे यहां काम करने वाले एक मजदूर ने सैनेटाइजर से हाथ धोए। बीड़ी जलाई। इससे सैनेटाइजर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग अन्य मजदूरों तक भी फैल गई। शोर शुरू हो गया। आग से बचने के लिए ये मजदूर फैक्ट्री के अंदर चले गए। आग ने विकराल रूप ले लिया। लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। आग लगने की जानकारी मिलने पर टीमें मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ मजदूर आग की चपेट में हैं। इस पर सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पांच मजदूरों को आग की चपेट से बाहर निकला। जिन्हें सीआई हरमाड़ा अपनी गाड़ी से कांवटिया अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मजदूरों को एसएमएस रैफर कर दिया। ये सभी मजदूर 30 से 40 प्रतिशत झुलस गए हैं।

अवैध तरीके से चल रही थी फैक्ट्री, शिकायत भी की थी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्ट्री में पुराना स्क्रैप का माल रखा हुआ था। जो अवैध तरीके से चल रही थी। इसकी शिकायत कई बार हरमाड़ा थाना पुलिस की गई, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है