प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने पति की हत्या के लिए 5 लाख की दी सुपारी

Jun 1, 2022 - 06:04
Jun 1, 2022 - 13:04
 0
प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने पति की हत्या के लिए 5 लाख की दी सुपारी

अलवर / राजस्थान

पश्चिम बंगाल का निवासी रमजान विगत कई वर्षों से अलवर शहर के मालाखेड़ा बाजार में परिवार के साथ रहता है। रमजान सोने-चांदी के जेवर बनाता है। एक ज्वैलर की दुकान पर काम भी करता है। रमजान व उसकी पत्नी सबरजान (38) के तीन बच्चे हैं। 20 साल की बड़ी बेटी की शादी हो गई। 18 व 16 साल के दो बेटे हैं। सबरजान के पड़ोस में रहने वाले दिनेश (45) से अवैध रिलेशन हो गए। इसलिए सबरजान पति को खुद की जिंदगी से हमेशा के लिए हटाना चाहती थी। रमजान उसके प्रेम प्रसंग में अड़चन बना हुआ था। जिसपर सबरजान ने अपने प्रेमी को 5 लाख रुपए की सुपारी दे डाली। एक लाख रुपए पहले दे दिए थे। इस पैसे से अवैध हथियार खरीदा। जब गोली मारने की बारी आई तो पुलिस को वारदात की भनक लग गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लूट व हत्या करना चाहते थे। अब पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि दिनेश ने सचिन, रोहिताश के साथ मिलकर सोने-चांदी की लूट के साथ रमजान की हत्या करने की साजिश कर ली थी। साजिश के मुताबिक रमजान जब घर से सोने-चांदी के आभूषण लेकर दुकान पर निकलता, तब सबरजान दिनेश को सूचना देती, इसके बाद रमजान की हत्या कर ज्लैलरी बैग छीनने का इरादा था। लेकिन, पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पहले ही हत्या की साजिश के पांचों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। जिनमें रमजान की पत्नी सबरजान, उसका प्रेमी दिनेश, सचिन, रोहिताश व सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................