गोविन्दगढ नगर पालिका मुख्यालय पर हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिविर का आयोजन: विधायक की मौजूदगी में बिजली-पानी समस्या का समाधान, 40 मामलों का निस्तारण
गोविन्दगढ़, (अलवर) गोविन्दगढ उपखंड स्तर पर नगर पालिका मुख्यालय में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया शिविर में रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ।
नगर पालिका के द्वारा मौके पर बिजली पानी का समस्या का समाधान करवाया गया पशुपालन विभाग के द्वारा पशुओं का टीकाकरण करवाया गया नगर पालिका के द्वारा पट्टा और विवाह पंजीयन से संबंधित परिवारों का निस्तारण करवाया गया।
शिविर में राजस्व विभाग के नामांतरण के 22, सीमा ज्ञान के 10 , रास्ते खुलवाने के चार ,विभाजन के चार मामलों का निस्तारण किया गया। आज पंडित दीनदयाल अंत्योदय का अंतिम दिन था ।
शिविर में सफलता की कहानी में कजोडीराम और मेरा भाई बिहारीलाल ग्राम गोविंदगढ़ तहसील गोविंदगढ़ के निवासी हैं। हम दोनों भाइयों की खातेदारी की भूमि संयुक्त खाते में थी जिसको हम अलग अलग करवाना चाहते थे लेकिन जानकारी के अभाव मे हम हमारे खातों को अलग नहीं करवा पा रहे थे।
आज राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा की सूचना हमे उपखंड प्रशासन के द्वारा मिली जिस पर हम आज दिनांक 09/07/25 को नगर पालिका गोविंदगढ़ में आयोजित शिविर मे पहुचे। वहाँ समस्त प्रशासन द्वारा हमे पूर्ण सहयोग किया जाकर मौके पर हमारी खातेदारी भूमि का विभाजन किया गया। जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री , जिला प्रशासन और उपखंड स्तरीय प्रशासन का दिल से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।
शिविर में उपखण्ड अधिकारी सुभाष यादव, तहसीलदार राजेन्द्र यादव , ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे ।

