तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रही मां बेटी को मारी टक्कर,मां बेटी को मारी टक्कर-मां गंभीर रूप से घायल
![तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रही मां बेटी को मारी टक्कर,मां बेटी को मारी टक्कर-मां गंभीर रूप से घायल](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_6676960927403.jpg)
वैर ,भरतपुर (कोश्लेंद्र दतात्रेय)
वैर थाना क्षेत्र मे हंतरा- वैर सड़क मार्ग पर देर शाम करीब साढ़े 8 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रही माँ बेटी को टक्कर मार दी जिसमे महिला और बच्ची को वैर के उप जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया । जहां डॉक्टरों ने 3 माह की बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर रेफर कर दिया।
वैर थाना प्रभारी जनक सिंह ने बताया कि नगला खरबेरा निवासी नीतू (25) पत्नी प्रदीप कुमार जाटव अपने पति प्रदीप और 3 माह की बच्ची के साथ पैदल सुनारी गांव से अपने गांव आ रहे थी। इस दौरान हंतरा रोड के आजादपुरा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में नीतू घायल हो गई, वहीं उसकी 3 माह की बच्ची साक्षी की मौत हो गई। जिनको पति और आसपास के लोग वैर उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला की हालत गंभीर होने की वजह से उसे भरतपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर वैर पुलिस ने थाना अधिकारी हलेना बृजेंद्र शर्मा को सूचना दी।थाना अधिकारी हलेना बृजेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कर बालिका का शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं हादसे के बाद ट्रक को नाकाबंदी कर पकड़ लिया है।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)