वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन, स्कीइंग के दौरान घायल हुए थे अग्निवेश

Jan 8, 2026 - 14:02
 0
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन, स्कीइंग के दौरान घायल हुए थे अग्निवेश

भरतपुर (विष्णु मित्तल) वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। जो अमेरिका में स्कीइंग के दौरान घायल हो गए थे। जिनको इलाज के लिए न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में भर्ती कराया था। 7 जनवरी 2026 को अस्पताल में ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। पिता अनिल अग्रवाल ने रात 10 बजे सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। अनिल अग्रवाल ने लिखा  हमें लगा था कि बुरा वक्त बीत चुका है, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने अपने बेटे को याद करते हुए इसे जीवन का सबसे अंधकारमय दिन बताया और वे बेटे से किए वादे को निभाते हुए अपनी निजी कमाई का 75 प्रतिशत हिस्सा दान करेंगे साथ ही बेटे अग्निवेश के साथ अनिल अग्रवाल ने स्वयं की तस्वीरें शेयर की।

 वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल के निधन की सूचना मिलते ही भरतपुर , भुसावर, खेड़ली और हलैना में शोक की लहर छा गई। जिनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, केंदीय मंत्री नितिन गडकरी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला,राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा , उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री आदिनाथ योगी नाथ, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम,समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता, डीग कुम्हेर विधायक डॉ शैलेन्द्र सिंह, वैर विधायक बहादुर सिंह कोली, उद्योगपति यश अग्रवाल, पूर्व सांसद रामस्वरुप कोली, पूर्व सांसद रंजीता कोली,उद्योगपति राहुल बंसल,भाजपा नेता दौलत सिंह फौजदार,भाजपा की जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, भाजपा के पूर्वजिलाध्यक्ष सत्येंद्र गोयल, उद्योगपति रामकुमार गुप्ता,विष्णु मित्तल पत्रकार ,राजेश पचौरी, युवा अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता अचार वाले आदि ने दुःख प्रकट किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................