जेवरात साफ करने का झांसा देकर डेढ तोला सोने के जेवरात लेकर भागे बदमाश,कस्बे के गौरव पथ की है घटना, सीसीटीवी फुटेज में कैद

Nov 23, 2025 - 17:47
 0
जेवरात साफ करने का झांसा देकर डेढ तोला सोने के जेवरात लेकर भागे बदमाश,कस्बे के गौरव पथ की है घटना, सीसीटीवी फुटेज में कैद

वैर भरतपुर (कोश्लेन्द्र दत्तात्रेय) 23 नवंबर। भरतपुर जिले के कस्बा रुदावल में एक महिला से दिनदहाडे ठगी की वारदात सामने आई। जिसमें दो अज्ञात बदमाश एक सरकारी शिक्षक की पत्नी को झांसा देकर करीब डेढ तोला सोने के जेवरात लेकर बाइक से फरार हो गए। हांलाकि बाइक से फरार होते समय दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। जिसमें दोनों अज्ञात बदमाश दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार कस्बा रुदावल के गौरव पथ पर किराए के मकान में रह रहे सरकारी शिक्षक संतोष की पत्नी घर पर मौजूद थी। इस दौरान दो व्यक्ति उसके घर पहुंचे और जेवरात साफ करने का झांसा देकर बातचीत करने लगे। शुरुआत में महिला ने उनसे चांदी की तोडिया साफ करवाई। जिसके बाद बदमाशों ने सोने के जेवरात साफ करने की कहा। उनके विश्वास में आकर महिला ने अपने डेढ तोला सोने के जेवरात साफ करवाने के लिए दे दिए। इस दौरान दोनों बदमाशों ने जेवरात साफ करने के लिए गर्म पानी लाने का बहाना कर गर्म पानी मांगा। जब महिला रसोई में गर्म पानी लेने गई। तभी दोनों बदमाश जेवरात लेकर फरार हो गए। वारदात का पता चलने पर परिवार में हडकंप मच गया। पीडित परिवार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................