दुकानों पर नकली बीज,खरीफ की बुआई से पहले कृषि विभाग की कार्रवाई:घटिया बाजरे के 150 पैकेट जब्त

Jun 24, 2024 - 01:51
Jun 23, 2024 - 17:41
 0
दुकानों पर नकली बीज,खरीफ की बुआई से पहले कृषि विभाग की कार्रवाई:घटिया बाजरे के 150 पैकेट जब्त

महवा ,दौसा 
दौसा  जिले के महवा कस्बे में कृषि विभाग की टीम ने घटिया बाजरे के 150 पैकेट जब्त किए हैं। जिसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दी गई है। अचानक हुई इस कार्रवाई से बीज विक्रेताओं में खलबली मच गई। खरीफ सीजन से पहले बाजार में नकली बीज की बिक्री के मामले सामने आ रहे हैं। इसे लेकर कृषि विभाग भी लगातार कार्रवाई कर रहा है।
विधायक राजेंद्र प्रधान को अच्छी गुणवत्ता के खाद-बीजों की उपलब्धता को लेकर क्षेत्र के किसानों ने ज्ञापन देकर घटिया बीज बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग थी। ऐसे में विधायक के निर्देश पर संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ प्रदीप कुमार अग्रवाल ने महवा क्षेत्र में अनियमितता करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए सहायक निदेशक कृषि (मुख्यालय) सुरज्ञान सिंह गुर्जर, कृषि अधिकारी अशोक कुमार मीणा व धर्म सिंह गुर्जर की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

गठित टीम  को ठेकड़ा स्थित कृषक विकास प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के विक्रय परिसर पर हाइब्रिड बाजरा बीज किस्म पी०एस० - 90 का 150 पैकेट हाइब्रिड बाजरा बीज मिला। उक्त बाजरा बीज की थैलियों पर अंकुरण प्रतिशत 75 के स्थान पर 70 प्रतिशत ही अंकित कर रखा था, जो की बीज मानकों के अनुसार वैध नहीं है। बाजरा बीज घटिया होने पर टीम ने 150 पैकेट बाजरा बीज को जब्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि उक्त घटिया बीज की सप्लाई दिल्ली से महवा स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी कृष्णा इंटरप्राइजेज के माध्यम से आज सुबह ही की गई थी। पूछताछ में विक्रेता सुरेश कुमार यादव ने बताया कि यह बाजरा बीज पूरणमल जाटव निवासी खोंचपुरी तहसील महवा व अन्य लोगों द्वारा मंगवाया गया है। उक्त लोगों द्वारा दिल्ली से इस घटिया बाजरा बीज की सप्लाई कर क्षेत्र के किसानों को विक्रय करने की पूरी तैयारी थी, लेकिन कृषि विभाग की टीम ने इसे बेचने से पूर्व ही जब्त कर लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................