महुवा मंडावर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 72 वी पुण्यतिथि व आपातकाल के 50 वे बलिदान दिवस के रूप में मनाया
महुवा ,दौसा (अवधेश अवस्थी)
महुवा उपखंड मुख्यालय के अंबेडकर भवन मेंभारतीय जनता पार्टी मंडल महुवा शहर जिला दौसा के कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रवादी चिंतक और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर सभी भाजपाकार्यकर्ताओं ने डा श्याम प्रकाश मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजली अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर डा श्यामा प्रकाश मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि उनके द्वारा‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ - उनका यह उद्घोष आज भी हर राष्ट्रभक्त के हृदय में जोश और जागरूकता की भावना भर देता है। माँ भारती की एकता, अखंडता और सम्मान के लिए उनके द्वारादिया गया आपका बलिदान अनंत काल तक देशवासियों को राष्ट्रसेवा और त्याग की प्रेरणा देता रहेगा । इस मौके पर महवा शहर के पूर्व मंडल अध्यक्ष विमल जैन ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए। उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपने का सभी को आवाहन किया ।
इस अवसर पर भगवान सहाय तिवाड़ी मंडल अध्यक्ष महुवा शहर,दिनेश कुमार बंसल पूर्व मंडल अध्यक्ष महवा शहर,,विजय सिंह चौहान,मनोज गुर्जर ,श्यामसुन्दर सारवान रामदयाल सोखरिया ,नरेंद्र शर्मा,डॉ.माधव खंडेलवाल ,रामचरण गुप्ता ,दीपक शाहू ,जीतू गुर्जर ,प्रेम प्रकाश मीणा मटेला ,सुशील सेन,हरिश्चंद सैनी ,दिनेश सैनी ,फ़ारूख़ खान,हाजी अब्बासी गुजराती किंग टेलर ,वेद गुप्ता ,नवल शर्मा सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी प्रकार कस्बा मंडावर मेंभाजपा मंडल मंडावर मुख्यालय पर डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 72वी पुण्यतिथि तथा आपातकाल के50वां बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद किया ।
इस अवसर पर मंडावरमंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष सोहनलाल सैनी मंडल उपाध्यक्ष सोनू वशिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष किंग कोंग मीणा महेश चंद जांगिड़ नरेंद्र सेन मंडल महामंत्री संजय सोलंकी बूथ अध्यक्ष रोहिताश मीणा बूथ अध्यक्ष भगवान सिंह गुर्जर मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

