जिले में 7 अगस्त को हरियाली तीज पर एक साथ 2 लाख 50 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे, प्रदेश में लगेंगे 1 करोड़ पौधे

Jul 22, 2024 - 18:22
 0
जिले में 7 अगस्त को हरियाली तीज पर एक साथ 2 लाख 50 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे, प्रदेश में लगेंगे 1 करोड़ पौधे


कोटपूतली-बहरोड़, 22 जुलाई। जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने कहा कि जिले में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत 7 अगस्त हरियाली तीज के शुभ अवसर पर जिले में 2 लाख 50 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्व में ही आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि समय रहते पौधों के लिए गढ्ढे खोदे जाए। कलेक्टर ने कहा कि आज तक लगाए गए पौधों का मोबाइल एप्लीकेशन से जिओ टैग करें। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की इस महत्वाकांक्षी पहल को सफल बनाने के लिए जिला कलेक्टरों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान में हमारा लक्ष्य न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाना है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि वे पौधे जीवित रहें और फल-फूल सकें। कलेक्टरयू ने निर्देश दिए कि अपने-अपने विभागों की जिम्मेदारियों को सफलता पूर्वक लागू करे और इसकी निगरानी करें। 

महिलाओं की विशेष भागीदारी हो सुनिश्चित

इस कार्यक्रम में महिलाओं की विशेष भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जिसमें महिला जनप्रतिनिधि, महिला अधिकारी/कर्मचारी, लखपति दीदी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, आशा सहयोगिनी, राजीविका सखी, नरेगा महिला मेट, महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, स्कूल एवं कॉलेज की छात्राएं आदि हर स्तर के कार्यक्रम में भागीदारी हो, यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि इस महत्वपूर्ण अभियान में महिलाओं को जोड़ा जाए। साथ ही जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हुए प्रत्येक गांव में वृक्षारोपण किया जाए। उन्होंने कहा कि राजीविका की महिलाएं इस कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग ले, यह सुनिश्चित किया जाए।  जिला कलेक्टर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग ले और प्रदेश को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दे। इस महत्वपूर्ण अभियान में ग्रामीण एवं पंचायती राज, राजीविका, जलग्रहण विकास, शिक्षा, कृषि एवं उद्यानिकी, वन एवं पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, सार्वजनिक निर्माण, एनएएचआई, रीको, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, जल संसाधन, चिकित्सा, खनिज, नगरीय विकास, स्वायत्त शासन एवं आवासन सहित अन्य विभागों की भागीदारी रहेगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • भारत कुमार शर्मा 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................